Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आया त्यागी समाज,आज होगी महापंचायत, हिंसा की है आशंका

नोएडा में एक महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को लेकर रविवार को नोएडा में त्यागी समाज ने महापंचायत का आयोजन किया है।

12:45 PM Aug 21, 2022 IST | Desk Team

नोएडा में एक महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को लेकर रविवार को नोएडा में त्यागी समाज ने महापंचायत का आयोजन किया है।

नोएडा में एक महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को लेकर रविवार को नोएडा में त्यागी समाज ने महापंचायत का आयोजन किया है। इसको लेकर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कमिश्नर आलोक कुमार को एक चिट्ठी लिखकर हिंसात्मक गतिविधियों की आशंका जताई है। 
Advertisement
 महेश शर्मा ने पुलिस को लिखी चिट्ठी, जताई हिंसा की आशंका
सांसद महेश शर्मा ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि एक संगठन द्वारा महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में शामिल कुछ असामाजिक तत्व हिंसात्मक घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और उनके घर पर कोई घटना हो सकती है। महेश शर्मा ने चिट्ठी में ये भी कहा है, कि इस संगठन की कुछ गतिविधियां संदिग्ध और विकृत उद्देश्य से प्रेरित हैं। ऐसे में उनके अस्पतालों और घर पर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। गौरतलब है कि नोएडा के सेक्टर 110 स्तिथ रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली त्यागी महापंचायत में कई राज्यों के हजारों लोगों के आने की संभावना है। यही वजह है कि पुलिस ने भी पूरे इलाके में सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए हैं।
Advertisement
Next Article