टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Udaipur Murder Case : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कन्हैयालाल के परिजनों से मुलाकात की, साथ ही गहलोत सरकार पर निशाना साधा

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

02:22 AM Jul 05, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। राजे ने कहा कि ‘जब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसे आतंक के वातावरण को ख़त्म कर वहां शांति स्थापित सकते हैं तो राजस्थान में अशोक गहलोत ऐसा क्यों नहीं कर सकते।’उन्होंने कहा कि लोगों में ख़ौफ़ और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है जिसे खत्म किया जाना चाहिए।
Advertisement
भाजपा नेता राजे ने हत्याकांड के आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की और बदलते समय में नए अपराधों से निपटने के लिये पुलिस बल को आधुनिक प्रशिक्षण देने की भी वकालत की।दर्जी कन्हैयालाल के परिजनों से उनके आवास पर मिलने के बाद राजे ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि रोज मेहनत करके परिवार का पेट पालने वाले कन्हैयालाल को गहलोत नीत सरकार से सुरक्षा मिल जाती तो उनकी हत्या नहीं होती।
कन्हैयालाल की हत्या के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार – राजे
राजे ने आरोप लगाया, ‘‘कन्हैयालाल की हत्या के लिए पूरी तरह से राज्य सरकार जिम्मेदार है। यदि कोई भी सरकार प्रदेश के नागरिक को मांगने पर भी सुरक्षा उपलब्ध नहीं करा सकती, तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।’’भाजपा नेता राजे ने कहा, ‘‘अब डंडो से गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों की व्यवस्था नहीं चलेगी और साइबर अपराध जैसे नए तरह के अपराधों से निपटने के लिये पुलिसकर्मियों को आधुनिक प्रशिक्षण की जरूरत है।’’ राजे के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और अन्य नेता भी थे।

Advertisement
Next Article