India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Nuclear War: क्या 72 मिनट में पूरी दुनिया हो जायेगी खत्म! कौन करेगा पहला परमाणु हमला और कैसे शुरू हो जाएगी न्यूक्लियर वर्ल्ड वॉर, जानिए

07:09 AM May 05, 2024 IST
Advertisement

Nuclear War: दुनिया में इस वक्त लोग आपदाओं से परेशान है। एक तरफ प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप,ज्वाला का फटना आदि और दूसरी तरफ मानवजनित आपदा जैसे जलवायु परिवर्तन, प्रदुषण और परमाणु युद्ध इत्यादि। चूँकि प्राकृतिक आपदा तो हमारे हाथ में नहीं है कि हम रोक सकते हैं लेकिन मानवजनित आपदा को हम कम करने व् रोकने की कोशिस कर सकते हैं। अगर इन आपदाओं को नहीं रोका गया तो ये विश्व के विनाश का कारन बन सकती है।

इस वक्त जो दुनिया में सबसे बड़ा मानवजनित आपदा दिख रहा है वो है परमाणु युद्ध का खतरा। आपको पता है कि दुनिया में इस समय दो अलग-अलग जगहों पर युद्ध चल रहे हैं। पहला युद्ध रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा है तो दूसरा युद्ध इजरायल-हमास के बीच चल रहा है। मानवहितों के लिए इन युद्धों को रोकना आवशयक है। लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया है। ये दोनों युद्ध कहां जाकर खत्म होंगे, शायद कोई भी नहीं जानता है। इसी बीच न्यूक्लियर वॉर: ए सिनैरियो (Nuclear War: A Scenario) नाम की किताब काफी चर्चाओं में है। इस किताब में परमाणु युद्ध पर बात की गई है।

न्यूक्लियर वॉर: ए सिनैरियो (Nuclear War: A Scenario) के मुताबिक, अगर परमाणु युद्ध छिड़ता है तो कुछ ही मिनट के भीतर ही दुनिया खत्म हो सकती है। दरअसल, राइटर एनी जैकबसेन की इस किताब ने न्यूक्लियर वॉर पर अपना ध्यान आकर्षित किया है।

क्या है न्यूक्लियर वॉर: ए सिनैरियो?
ये एक किताब है जिसमे 72 मिनट तक चलने वाले एक काल्पनिक वैश्विक परमाणु युद्ध के बारे में बात की गई है। इसमें बताया गया है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग, पेंटागन पर एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने का आदेश देते हैं, जिससे परमाणु हमले की शुरुआत होती है। इसके बाद कैलिफोर्निया में एक परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाया जाता है। और इसका परिणाम यह होता है कि अमेरिका की ओर से जवाबी कार्रवाई का आदेश दिया जाता है और महज छह मिनट में ही उत्तर कोरिया पर न्यूक्लियर हमले तेज हो जाते हैं। इस किताब के मुताबिक, इस हमले से दुनिया में युद्ध छिड़ जाता है। जो अरबों लोगों की मौतों के लिए जिम्मेदार होती है।

कैसे 72 मिनट में दुनिया होगी तबाह-
रूस से दागी हुई मिसाइल महज 25वें मिनट में न्यूयॉर्क पहुंचकर तबाही मचा देगी। इस हमले में 16 लाख लोगों की मौत का अनुमान है और 30 लाख से अधिक लोगों के घायल होनी की बात कही गई है। इसमें यह भी आशंका जताई गई है कि इसके बाद दुनिया भर में परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है और 50 से 72वें मिनट तक दुनिया में चारों तरफ सिर्फ विनाश का मंजर होगा। 5,000 परमाणु धमाकों की आशंका जताई गई है। साथ ही 300 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत की संभावना जताई गई है।

कितने देशों के पास हैं परमाणु हथियार?
दुनिया के कई देशों के पास परमाणु हथियार है, इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ़्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया शामिल है। दुनिया में पहली बार परमाणु हथियार का इस्तेमाल अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किया था। अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर बम गिराए थे। जिसमें हजारों लोगों की जान गई थी।

Advertisement
Next Article