W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली में ITBP मुख्यालय का दौरा कर चीन सीमा पर संचालन तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) मुख्यालय का दौरा कर चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

01:52 PM Dec 28, 2019 IST | Shera Rajput

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) मुख्यालय का दौरा कर चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली में itbp मुख्यालय का दौरा कर चीन सीमा पर संचालन तैयारियों की समीक्षा की
Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) मुख्यालय का दौरा कर चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
Advertisement
शाह के साथ गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और गृह सचिव अजय भल्ला भी मौजूद थे। उन्होंने यहां लोधी रोड स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बल के मुख्यालय में करीब चार घंटे बिताए।
Advertisement
मोदी सरकार में गृह मंत्री बनने के बाद सीमा की निगरानी करने वाले इस बल के मुख्यालय का शाह का यह पहला दौरा था।
इससे पहले संचालनात्मक समीक्षा के लिये वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मुख्यालय का दौरा कर चुके हैं।
सूत्रों ने कहा कि बल के महानिदेशक एस एस देसवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने एक प्रजेंटेशन दिया और मंत्री को 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बलों की तैनाती के बारे में जानकारी दी।
शाह ने जोर देकर कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सीमा पर तैनात जवानों को सभी साजो-सामान उपलब्ध हो और उनसे कहा कि हिमालयी सीमा को सुरक्षित बनाने के लिये आधुनिक उपकरणों और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करें।
उन्होंने कहा कि मंत्री को बल द्वारा हाल में खरीदी गईं एसयूवी और पर्वतारोहण से जुड़े उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी गई। आईटीबीपी की स्थापना 1962 में हुई थी।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×