तेलंगना के हैदराबाद में हादसे में बिहार के श्रमिकों की मृत्यु पर केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने शोक संवेदना व्यक्त की
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने तेलंगाना के हैदराबाद में अग्निकांड में बिहार के श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
06:08 PM Mar 23, 2022 IST | Desk Team
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने तेलंगाना के हैदराबाद में अग्निकांड में बिहार के श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। ज्ञातव्य है कि हैदराबाद में बुधवार तड़के एक लकड़ी और कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से बिहार के 11 श्रमिकों की जलकर मौत हो गई। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने ट्वीट कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने टिवट कर कहा कि “हैदराबाद में हुए अग्निकाण्ड में बिहार के श्रमिक भाइयों की मृत्यु से मन व्यथित है। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
Advertisement
Advertisement