केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने कहा- नीतीश कुमार से कोई भी मतभेद नहीं है
बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दलों को लेकर तमाम अटकलों के बीच बुधवार को जनता दल (यूनाइटेड) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने साफ तौर पर कहा कि उनका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कोई मतभेद नहीं है।
06:58 PM May 25, 2022 IST | Desk Team
बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दलों को लेकर तमाम अटकलों के बीच बुधवार को जनता दल (यूनाइटेड) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने साफ तौर पर कहा कि उनका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कोई मतभेद नहीं है। राजद के साथ जदयू की नजदीकियों का भी उन्होंने जोरदार खंडन किया।
Advertisement
गले चुनाव होने तक कम से कम 2025 तक गठबंधन
सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू, भाजपा और अन्य दल मिलकर चुनाव लड़े थे, बिहार की जनता ने राजग को वोट दिया। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव होने तक कम से कम 2025 तक गठबंधन चल रहा है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि उन्हे समझ नहीं आ रहा है कि जदयू-राजद के हाथ मिलाने की अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं। जो अटकल लगा रहे वह बेकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा जदयू गठबंधन काफी पुराना है, रिश्ता काफी पुराना है।
नामांकन करने की अंतिम तिथि 31 मई
मंत्री सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मतभेदों को भी खारिज करते हुए कहा कि कहीं कोई मतभेद नहीं है।राज्यसभा चुनाव को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि नामांकन करने की अंतिम तिथि 31 मई है, अभी बहुत दिन बाकी हैं। मैं भविष्य की भविष्यवाणी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि जिस भी पद पर बैठूंगा, पूरी मेहनत से काम करूंगा।
Advertisement