UP : खेल-खेल में BJP नेता के बेटे से चली गोली , पड़ोसी बच्चे की मौत
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता के घर में चोर- सिपाही के खेल में उनके बेटे से लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चल गई, जिससे पड़ोस के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
12:07 AM Jul 31, 2022 IST | Shera Rajput
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता के घर में चोर- सिपाही के खेल में उनके बेटे से लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चल गई, जिससे पड़ोस के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Advertisement
पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे करारी कस्बा निवासी भाजपा के जिला महामंत्री संजय जयसवाल के घर में उनका 10 वर्षीय बेटा पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ चोर सिपाही का खेल खेल रहा था। खेल-खेल में ही बच्चे ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर उठा लाया। इसी दौरान बच्चे से रिवॉल्वर से गोली चल गई।
सिंह ने बताया कि रिवॉल्वर की गोली से भाजपा नेता के पड़ोस में रहने वाले रामेश्वर प्रसाद वर्मा के 11 वर्षीय पुत्र अनंत की मौके पर ही मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में शिकायत मिलने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Advertisement