Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यूपी: बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर महिला को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

सुल्तानपुर में शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी।

10:34 AM Dec 28, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

सुल्तानपुर में शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मामला नगर कोतवाली के करौंदिया मोहल्ले के महिला थाना क्षेत्र का है। बल्दीराय थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव की रहने वाली रजिया बेगम अपने बेटे फहीम मिर्जा के साथ करौंदिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है। शनिवार देर शाम तीन लोग उनके घर पहुंचे और इस दौरान उन्होंने महिला के गले में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही रजिया का बेटा घर पहुंचा और आनन-फानन में अपनी मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया

जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रजिया नाम की एक महिला अपने बेटे के साथ रहती हैं। महिला का कहना है कि उनके घर कुछ अज्ञात लोग आए थे। उस दौरान वह घर में अकेली थी, तभी अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। सोमेन बर्मा ने कहा, महिला को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

डॉक्टरों का कहना है कि महिला को अभी ज्यादा दिक्कत नहीं है और सांस भी ले पा रही हैं। हालांकि, आगे के इलाज के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article