Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

UP: बहराइच में अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है।

07:46 AM Mar 02, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य अभियुक्त के खिलाफ कई मुकदमे पहले से हैं।बहराइच ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक डी.पी. तिवारी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान में थाना खैरी घाट पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति जो अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री संचालित कर रहे हैं, वे प्रोफेशनल हैं।

चेकिंग के दौरान अवैध शस्त्र के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम बनाकर लोनियन पुरवा पहुंची। वहां चेकिंग के दौरान दो लोग पकड़े गए, जिनके पास से अवैध शस्त्र और अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री से संबंधित सामान बड़ी मात्रा में बरामद हुए।

पकड़े गए अपराधियों में एक का नाम निसार है। दूसरे का नाम राजेश है। दोनों सीतापुर के रहने वाले हैं। मुख्य अपराधी निसार का आपराधिक इतिहास देखने से पता चला है कि उस पर 15 मुकदमे हैं।

बहराइच में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़

पहले भी बहराइच में एक अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी गई थी। मोतीपुर क्षेत्र के ग्राम बरुआ से मटाईंनपुरवा जाने वाले मार्ग पर, पुलिया के नीचे एक व्यक्ति द्वारा अवैध असलहे बनाने की सूचना प्राप्त होने पर स्वाट और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को पकड़ा था। उसमें कई असलहे पकड़े गए थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article