For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP News: भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- इनका एकमात्र उद्देश्य देश को लूटना है

01:46 PM Dec 26, 2023 IST | Prateek Mishra
up news  भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला  कहा  इनका एकमात्र उद्देश्य देश को लूटना है

कांग्रेस की पिछले हफ्ते से जारी ‘उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा' के बीच भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना है। कांग्रेस ने 20 दिसंबर से ‘उप्र जोड़ो यात्रा' सहारनपुर से शुरू की। मंगलवार को कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स' हैंडल पर पोस्ट किया, ‘‘प्यार का पैगाम और लोकतंत्र बचाने का संदेश लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में चल रही ‘उप्र जोड़ो यात्रा' के सातवें दिन का यात्रा मार्ग।''

इस पोस्ट में यात्रा स्थलों का जिक्र करते हुए कहा गया है, ‘‘इन राहों पर चलकर हम प्रदेश को मोहब्बत के एक धागे में पिरो रहे हैं।'' सातवें दिन कांग्रेस की यात्रा मुरादाबाद जिले के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। इस बीच, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने ‘एक्स' पर दावा किया, ‘‘देश ने देखा परिवारवाद से विकासवाद तक का सफर, दशकों तक एक ही परिवार ने देश में राज किया, जिसका मात्र एक ही उद्देश्य था, देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना।''

भाजपा ने इस पोस्ट में भाजपा सरकार के कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर राहुल और प्रियंका गांधी वाद्रा की भी तस्वीरें हैं। इस वीडियो में मोदी कांग्रेस पर निशाना साधते सुने जा सकते हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर घोटालों का भी आरोप लगाया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement

 

Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×