Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Kanpur देहात में बड़ा सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत

10:31 AM Feb 05, 2024 IST | NAMITA DIXIT

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर देहात में बड़ा सड़क हादसा हो गया है।इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए सभी लोग एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान रात के करीब 2 बजे स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई।

2 बच्चों को सुरक्षित बचाया गया

आपको बता दें हादसे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। हादसे के शिकार लोगो को सिकन्दरा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। 2 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मृतक डेरापुर थाना क्षेत्र के मुर्रा और कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। सड़क हादसा रात लगभग 2 बजे हुआ।

Advertisement

मरने वाले लोगों में 4 बच्चे, दो वयस्क शामिल

इस मामले में पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि हादसे में मरने वाले लोगों में चार बच्चे और दो वयस्क शामिल हैं। कार में कुल आठ लोग बैठे थे। हादसे की शिकार कार में सवार दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया। हादसे की वजह खराब मौसम और बारिश को बताया जा रहा है।

सभी मृतकों की हुई पहचान

दरअसल, हादसे का शिकार लोग कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मुर्रा गांव निवासी पंकज की बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए इटावा गए थे। डॉक्टर ने मुर्रा गांव के कार चालक विकास, खुशबू, प्राची, संजय उर्फ संजू, गोलू, पवन व प्रतीक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विराट और उसकी बहन वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article