UP News: योगी आदित्यनाथ ने कहा- राज्यों के इन जिलों में बनेंगे अत्याधुनिक अदालत भवन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के विकास के लिए हर संभवत प्रयास कर रहे है। राज्य के दस जिलों में अत्याधुनिक और उन्नत सुविधाओं से युक्त अदालत भवनों के निर्माण का पूर्ण रूप से आदेश दे दिया है।
03:02 PM Nov 17, 2022 IST | Desk Team
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के विकास के लिए हर संभवत प्रयास कर रहे है। राज्य के दस जिलों में अत्याधुनिक और उन्नत सुविधाओं से युक्त अदालत भवनों के निर्माण का पूर्ण रूप से आदेश दे दिया है।
इन दस जिलों में होगा भवनों का निर्माण

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सीएम ने उत्तर प्रदेश के जिन दस जिलों में भवन निर्माण की पहल की है इसमें आगरा, औरैया, हापुड़, कौशाम्बी, महोबा, बहराइच, चंदौली और हाथरस सम्मिलत है। वहीं, 10 जिलों में नये अदालत भवनों के निर्माण के लिए लोक निर्माण एवं नियोजन विभाग के अधिकारियों को 15 दिन के अंदर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री ने अदालत भवनों के साथ ही न्यायाधीशों और अन्य न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी के निर्माण के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने सभी अदालतों और रजिस्ट्रार दफ्तरों को ई-ऑफिस के रूप में उन्नत करने के लिए भी कहा है। उन्होंने भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel