देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। एक बार फिर यूपी के पूर्वी हिस्से में आज मौसम ने करवट ली है। बिहार की तरफ से आए बादलों की वजह से पूर्वांचल के आधा दर्जन जिलों में हवा के साथ बारिश हुई है।ठंडी हवाओं की वजह से लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। ऑफिस और रोजमर्रा के काम से निकले लोगों को मौसम में अचानक हुए बदलाव की वजह से मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
आपको बता दें गोरखपुर और आसपास के जिलों में सुबह 10 से शुरू हुई बारिश लगातार दो बजे तक होती रही। तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश ने जहां तेज धूप और गर्म हवाओं से कुछ लोगों को राहत दी। तो वहीं बुजर्ग और बच्चों के लिए अचानक बदला ये मौसम परेशानी का सबब बन गया। भरी दोपहरी में जहां लोग गर्मी और तेज धूप से परेशान थे, तो वहीं ठंड की वजह से वे ठिठुरने को मजबूर हो गए।
बता दें आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कुशीनगर के रामकोला थानाक्षेत्र के टेकुआटार के अंधियारा टोला के रहने वाले किसान 55 वर्षीय राकेश सुबह 11 बजे के करीब खेत की ओर गए थे। इसकी दौरान वे वज्रपात की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें रामकोला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराए। जहां देर शाम उनकी मौत हो गई।
बारिश से फसलों को भी आंशिक नुकसान हुआ है। रबि की फसल को 12 से 13 प्रतिशत नुकसान का अनुमान है। इस बारिश में आलू और सब्जियों को अधिक नुकसान हुआ है।मार्च के महीने में ये सामान्य बारिश है। इसमें गेहूं की फसल को अधिक नुकसान की संभावना नहीं है। वहीं सरसों की फसल को भी आंशिक नुकसान होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।