Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी को बधाई दी

NULL

04:25 PM Dec 11, 2018 IST | Desk Team

NULL

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलने के बाद मंगलवार राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से सोमवार को अलग हुए रालोसपा के अध्यक्ष कुशवाहा ने बिना किसी का नाम लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और राहुल गांधी को बधाई दी। कुशवाहा ने ट्वीट किया, ‘लोकतंत्र में हमेशा जनहित की ही जीत होती है।

जुमलेबाजी की पोल एक दिन खुल ही जाती है। जीत के लिए राहुल गांधी जी को बहुत-बहुत बधाई।’ उल्लेखनीय है कि कुशवाहा ने करीब साढ़े चार साल राजग सरकार में केंद्रीय मंत्री रहने के बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया। राजग से अलग होने की घोषणा के दौरान कुशवाहा ने राजग में उचित सम्मान नहीं मिलने की बात कही और केंद्र सरकार और बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

Advertisement
Advertisement
Next Article