अमेरिका ने UAE में बोको हराम के सदस्यों को बनाया निशाना
बाइडेन प्रशासन ने नाइजीरिया स्थित बोको हराम आतंकवादी समूह का समर्थन करने वाले संयुक्त अरब अमीरात में एक वित्तीय नेटवर्क के छह कथित सदस्यों को निशाना बनाया है। ट्रेजरी विभाग ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
12:13 AM Mar 26, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
बाइडेन प्रशासन ने नाइजीरिया स्थित बोको हराम आतंकवादी समूह का समर्थन करने वाले संयुक्त अरब अमीरात में एक वित्तीय नेटवर्क के छह कथित सदस्यों को निशाना बनाया है। ट्रेजरी विभाग ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
Advertisement
विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘आज अमेरिकी विदेश विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने नाइजीरिया स्थित आतंकवादी समूह बोको हराम से जुड़े छह व्यक्तियों को नामित किया है। सभी व्यक्ति नाइजीरिया में बोको हराम विद्रोहियों के लिए धन जुटाने, सामग्री सहायता प्रदान करने के लिए और संयुक्त अरब अमीरात में बोको हराम सेल स्थापित करने का दोषी पाये गये हैं।’ विज्ञप्ति में कहा गया, ‘ओएफएसी ने अब्दुर्रहमान अदो मूसा, सालिहू यूसुफ अदमू, बशीर अली यूसुफ, मोहम्मद इब्राहिम ईसा, इब्राहिम अली अलहसन, और सुराजो अबुबकर मुहम्मद को कार्यकारी आदेश 13224 के तहत संशोधित किया। यह आदेश आतंकवादियों, नेताओं और आतंकवादी समूहों के अधिकारियों को लक्षित करता है।’ यूएई के फेडरल कोर्ट ऑफ अपील्स ने दुबई से नाइजीरिया के बोको हराम को 7,82,000 डॉलर भेजने के लिए सभी छह को दोषी ठहराया।
Advertisement
मामले में सालिहू युसूफ अदमू और सुराजो अबुबकर मुहम्मद को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और अब्दुर्रहमान अदो मूसा, बशीर अली यूसुफ, मोहम्मद इब्राहिम ईसा और इब्राहिम अली अलहसन को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई।
Advertisement

Join Channel