For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तर प्रदेश : सीएम ने विभाजन नरसंहार दिवस पर किया दीर्घा उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ पर भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दर्द को जाहिर करती तस्वीरों और अन्य वस्तुओं की एक दीर्घा का रविवार को उद्घाटन किया।

07:41 PM Aug 14, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ पर भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दर्द को जाहिर करती तस्वीरों और अन्य वस्तुओं की एक दीर्घा का रविवार को उद्घाटन किया।

उत्तर प्रदेश   सीएम ने विभाजन नरसंहार दिवस पर किया दीर्घा उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ पर भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दर्द को जाहिर करती तस्वीरों और अन्य वस्तुओं की एक दीर्घा का रविवार को उद्घाटन किया।
Advertisement
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका दिवस पर लखनऊ में एक दीर्घा का उद्घाटन किया।
सीएम के साथ वरिष्ठ मंत्री रहे उपस्थित
उन्होंने बताया कि इस दीर्घा में विभाजन से जुड़ी तस्वीरों के साथ-साथ पाठ्य सामग्री तथा कुछ अन्य चीजें भी प्रदर्शित की गई हैं, जो देश के विभाजन के वक्त पाकिस्तान से पलायन कर भारत आए लोगों द्वारा लाई गयी थी।
Advertisement
इस मौके पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक तथा सरकार के कई अन्य मंत्री भी मौजूद थे। गैलरी का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×