Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Uttar Pradesh: लखनऊ के होटल में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा लोग फंसे

उत्तर प्रदेश की राजधानी के हजरतगंज इलाके के लेवाना होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। कर्मचारियों और मेहमानों समेत कई लोग झुलस गए।

09:46 AM Sep 05, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश की राजधानी के हजरतगंज इलाके के लेवाना होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। कर्मचारियों और मेहमानों समेत कई लोग झुलस गए।

उत्तर प्रदेश की राजधानी के हजरतगंज इलाके के लेवाना होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। कर्मचारियों और मेहमानों समेत कई लोग झुलस गए। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही है। दमकल विभाग के कर्मियों ने होटल के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए शीशे तोड़े। कमरों में धुआं भर जाने से होटल में ठहरे लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Advertisement
राहत और बचाव कार्य में हो रही दिक्कत 
वही, 20 से ज्यादा लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया है और आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है। आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
Advertisement
Next Article