For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Uttar Pradesh: PM मोदी आज MP-UP में करेंगे रैली

10:48 AM Apr 25, 2024 IST | Aastha Paswan
uttar pradesh  pm मोदी आज mp up में करेंगे रैली

Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है और अब 6 चरणों का मतदान बाकी है. इस बीच लोकसभा चुनावों में भाजपा और NDA के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को भी कई रैलियां करेंगे।

Highlights

  • चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में PM का दौरा
  • गुरुवार को भी कई रैलियां करेंगे
  • भाजपा और NDA के लिए ताबड़तोड़ प्रचार

मध्य प्रदेश से शुरू होगी रैली

PM सबसे पहले मध्यप्रदेश के मुरैना में SAF ग्राउंड में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। दोपहर उनका उत्तर प्रदेश के आगरा में कोठी मीना बाजार में आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा की संयुक्त महा जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह लोकसभा आंवला के सैनिक पड़ाव आलमपुर जाफराबाद, देवचरा में प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के समर्थन में बदायूं और आंवला लोकसभा की संयुक्त जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

इन इलाकों में निकालेंगे रैली

PM शाम को शाहजहांपुर में प्रस्तावित विशाल जनसभा के लिए बरेली मोड़ स्थित मोदी ग्राउण्ड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद वो भारतीय विद्यापीठ इण्टर कॉलेज, कस्बा राजपुर, कानपुर देहात में लोकसभा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना के सोनीपेट मे जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद बोलांगीर संसदीय क्षेत्र के तहत पश्चिमी ओडिशा के सोनपुर शहर में शाम चार बजे एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। उनका रात्रि विश्राम भुवनेश्वर में होगा जहां वह वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ 13 मई से 1 जून तक चार चरणों में होने हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जसवंतनगर में रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कन्नौज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में नामांकन जनसभा में शामिल होंगे।

वहीं बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद लालगंज से पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी इंदु चौधरी के समर्थन में जनता सहयोग अन्तर कॉलेज, गोसाई बाजार, लालगंज, आज़मगढ़ में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल तेलंगाना की करीमनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय कुमार बंदी के नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके साथ रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से दोपहर 12 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पहले पार्टी ने यहां से तेज प्रताप यादव को उमीदवार बनाया था, लेकिन 48 घंटे के भीतर उन्हें हटाया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×