India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Kanpur: तेज बारिश के बाद बढ़ा गंगा का जलस्तर, कानपुर में नदी किनारे घरों में घुसा पानी

12:01 PM Aug 27, 2023 IST
Advertisement
देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हालात बेहद खराब हो गए है। बता दें उत्तराखंड में भी पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश, भूस्खलन, बादल फटने जैसी घटनाओं के कारण आपदा की स्थिति बन गई है।पहाड़ी इलाकों में मौसम के बदलाव का असर अब मैदानी क्षेत्रों में दिखने लगा है। बता दें कानपुर की गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिसके बाद बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गंगा नदी की लहरें लोगों को डराने लगी हैं। 
परेशानी बढ़ती देख लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई 
आपको बता दें कि बाढ़ की आशंका के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड में है। गंगा नदी का पानी गांवों में उतरने लगा है। लोगों के घर पानी की चपेट में आ गए हैं। खेती-किसानी को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों की फसल पानी में डूब गई हैं।  मवेशियों के भी बाढ़ में बहने की आशंका जताई जा रही है। परेशानी बढ़ती देख लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। 
जलस्तर खतरे के निशान 113 मीटर को पार कर गया 
दरअसल, उन्नाव में भी गंगा का रौद्र रूप लोगों को डरा रहा है। गंगा नदी खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। हजारों बीघे में लगी फसल जलमग्न हो चुकी है। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 113 मीटर को पार कर गया है। जलस्तर बढ़ने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। 
Advertisement
Next Article