India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: आज पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीटों पर मतदान, मायावती ने डाला वोट

08:30 AM May 20, 2024 IST
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: आज देशभर में लोकसभा चुनाव का पांचवे चरण में मदतान है। उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण की 14 सीटों के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान 2.71 करोड़ मतदाता 144 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय करेंगे। 144 में 13 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। कुल 17128 मतदान केंद्रों में 28688 पोलिंग बूथ पर वोट सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक पड़ेंगे। इनमें से 4232 बूथ क्रिटिकल घोषित हैं।

Highlights

लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट का उपचुनाव

लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट का उपचुनाव भी सोमवार को हो रहा है। इसमें 4.64 लाख मतदाता चार प्रत्याशियों में से एक को चुनेंगे। सोमवार को मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज व गोंडा में वोट डाले जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के साथ ही पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव के लिए मतदान भी आज है।। पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन के निधन के बाद खाली हुई सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने ओम प्रकाश श्रीवास्तव को मैदान में उतारा है।

4 लोकसभा सीटों पर मतदान आज

वहीं उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर नजर डालें तो इसमें केंद्र सरकार के पांच मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। उनके अलावा स्मृति इरानी, कौशल किशोर, साध्वी निरंजन ज्योति और भानु प्रताप वर्मा के भाग्य का फैसला भी मतदाताओं को करना है। वहीं रायबरेली पर सबकी निगाहें इसलिए लगी हैं, क्योंकि यहां से इस बार राहुल गांधी मैदान में उतरे हैं।

लखनऊ से मायावती ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डाला।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article