India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Uttar Pradesh: सपा को लगा बड़ा झटका, तीन बार के विधायक राज किशोर सिंह भाजपा में हुए शामिल

08:02 AM May 03, 2024 IST
Advertisement

Uttar Pradesh: पूर्व मंत्री और बस्ती की हरैया सीट से तीन बार के विधायक रहे राजकिशोर सिंह ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में राज किशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली।

Highlights

हरैया सीट से तीन बार के विधायक रहे राजकिशोर सिंह ने कल BJP का दामन थाम लिया। लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी डिप्टी CM बृजेश पाठक सहित अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में राज किशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली। राज किशोर के साथ उनके भाई पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बृज किशोर सिंह डिंपल ने भी भाजपा ज्वाइन कर लिया है।

बृज किशोर सिंह डिंपल BJP में हुए शामिल

राज किशोर के साथ उनके भाई पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बृज किशोर सिंह डिंपल ने भी भाजपा ज्वाइन कर लिया है। राज किशोर सिंह का जिले में बड़ा जनाधार है। अपने भाई के साथ राज किशोर भाजपा में शामिल होने के बाद सांसद हरीश द्विवेदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

राजकिशोर सिंह का परिचय

राजकिशोर सिंह हरैया सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही सपा सरकार में पंचायती राज विभाग में मंत्री भी रह चुके हैं। बीते कई दिनों भाजपा में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी।

राजकिशोर सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद जिले की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है इस तरीके से राज किशोर सिंह का जनाधार और कद है। उससे जिले के वर्तमान सियासी समीकरण में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी भी इस दौरान मौजूद रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article