For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट के साथ आज करेंगे रामलला के दर्शन

04:26 AM Feb 20, 2024 IST | Shera Rajput
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट के साथ आज करेंगे रामलला के दर्शन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या जाएंगे। वह अपने कैबिनेट के साथ हनुमान गड़ी और रामलला के दर्शन करेंगे। साथ ही पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। यह जानकारी सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई।
20 फरवरी को करेंगे रामलला के दर्शन
मुख्यमंत्री धामी 20 फरवरी को दिन के लगभग 11:15 बजे अयोध्या धाम की हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे, जहां दर्शन व पूजन करने के बाद रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे।
22 जनवरी को बड़े धूमधाम से हुई थी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22जनवरी को बड़े धूमधाम से हुई थी। इसके बाद से रामलला के दर्शन करने के लिए नवनिर्मित मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर रोज अयोध्या में लाखों की संख्या में भक्त रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री धामी भी अपने पूरे कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने वाले हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×