For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Uttarakhand: टिहरी में बादल फटने से दो लोगों की मौत, एक जख्मी

12:10 AM Aug 01, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Uttarakhand: हरिद्वार में भारी बारिश का कहर जारी है। नैलचामी क्षेत्र के जखनयाली गांव में बादल फटने से तबाही मची है। जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों के मलबे में दबने की सूचना है। घटना में दो बच्चों की मौत हुई है जबकि 5 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। घटना हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भौरी की है। जहां देर शाम बारी बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। जिसके कारण घर के अंदर मौजूद लोग मलबे के नीचे दब गए।

Advertisement

आपदा प्रबंधन ने दी जानकारी

जिला आपदा प्रबंधन बृजेश भट्ट ने बताया कि बुधवार रात को नैलचामी क्षेत्र के जखनयाली में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। यहां सरोली तोक में भानु प्रसाद, उनकी पत्नी नीलम देवी, और पुत्र विपिन मलबे में फंस गए है। बताया कि एसडीआरएफ और पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक दो शवों को मलबे से बाहर निकाल दिया है। जिनकी शिनाख्त की जा रही है।

टिहरी के घनसाली में भारी नुकसान की सूचना

इस घटना के साथ-साथ प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के कारण नुकसान की भी खबर आ रही है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी बारिश के कारण नुकसान की खबर है। वही टिहरी के घनसाली क्षेत्र में भी बादल फटने की खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यहां कुछ लोगों की लापता होने की खबर है

भारी बारिश से कई जिलों में छुट्टी की घोषणा

उत्तराखंड के कई हिस्सों में हो रही लगातार बारिश के कारण जिलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भूस्खलन की सूचना भी मिल रही है। इन घटनाओं को देखते के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के बाद देहरादून पौड़ी समेत अन्य जिलों के स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×