टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

युवी ने अनुष्का को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा “रोजी भाभी”, तो अनुष्का ने दिया युवी को करारा जवाब

NULL

02:24 PM May 03, 2018 IST | Desk Team

NULL

1मई को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्मदिन था। वहीं टीम इडिंया के कप्तान विराट कोहली के लिए यह दिन बेहद खास था और वहीं आईपीएल का मुकाबला भी था।

Advertisement

इस खास दिन को विराट ने धमाकेदार जीत हासिल की और दिन स्पेशल बना दिया और वाईफ अनुष्का का जन्मदिन दिलचस्प अंदाज में सेलिब्रेट भी किया। तो वहीं साथी खिलाड़ी युवी ने भी अनुष्का के जन्मदिन पर उनको शुभकामनाएं दी लेकिन उनका अंदाज थोड़ा हट कर था जो अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है।

विराट की दुल्हनिया अनुष्का शर्मा का जन्मदिन 1 मई को था और वह इस ख़ास दिन को अपने हबी विराट के साथ बंगलौर में सेलिब्रेट कर रही थीं।

पहले अनुष्का ने कोहली को मैदान में चीयर किया और उसके बाद विराट ने अपनी खूबसूरत वाईफ अनुष्का का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। तो वहीं विराट के साथी और टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज युवराज सिंह ने भी अनुष्का को जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन इस बधाई संदेश में एक खास चीज थी जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि युवी ने विराट की दुल्हनिया को नया नाम देते हुए कहा ”जन्मदिन मुबारक रोजी भाभी” ऐसे में युवराज सिंह ने अनुष्का को एक नया दिया तो वहीं अनुष्का ने भी जवाब में मजेदार नाम दिया।

अनुष्का ने लिखा शुक्रिया युवी पा. बता दें कि कल अनुष्का 31 वर्ष की हो गई हैं और इस ख़ास दिन को उन्होंने अपने हबी के साथ सेलिब्रेट किया।


बता दें कि हाल ही में आईपीएल का बेहद ही दिलचस्प मुकाबला था जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ।

इस मैच में विराट की टीम बेंगलुरू ने मुंबई को पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत दर्ज कि और उसके बाद कोहली ने अनुष्का के लिए बेहद ही खास बात बोली। कोहली ने बताया कि वह आज बेहद खुश हैं, कि उनकी वाईफ ने जन्मदिन के मौके पर जीत दर्ज करते हुए देखा।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Advertisement
Next Article