For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

वाह! क्या बात है

04:23 AM Aug 06, 2025 IST | Kiran Chopra
वाह  क्या बात है
पंजाब केसरी की डायरेक्टर व वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा

वाह! क्या बात है। सचमुच में दादा-दादी, पोता-पोती, नाना-नानी-नातियों का गजब का रिश्ता है। कहते हैं जिस घर में दादा-दादी होते हैं उन घरों के बच्चे बहुत ही संस्कारी नैतिक मूल्य रखने वाले होते हैं। क्योंकि दादा-दादी अपने अनुभवों से बहुत कुछ सिखाते भी हैं और लाड-प्यार भी बहुत करते हैं। इसीलिए हमने इन्हीं रिश्तों को जग जाहिर करने के लिए नए-नए अनुभव, नए-नए दादा-दादी के रिश्तों के प्यार को दर्शाने के लिए वीडियो भेजने को कहा। सभी वीडियो एक से एक बढ़कर हैं। क्योंकि सबने बहुत मेहनत की है। नई-नई बातें रखी हैं। कई वीडियो तो ऐेसी हैं जिसे देखकर समझ ही नहीं आ रहा इतने छोटे बच्चे अपने दादा-दादी से लाड-प्यार में कैसे सीख रहे हैं।
अभी-अभी मैंने अंजना मल्होत्रा 62 वर्षीय की अपने पोते-पोती रुहान और इनाया पश्चिम विहार की देखी। इतने छोटे पोते और छोटी सी गुडिय़ा से इतने मंत्र, भजन, मां के मंत्र, शिव तांडव, महामृत्युंज्य मंत्र जाप सुनकर मैं तो हैरान ही रह गई। इसमें उनकी मां का भी बहुत बड़ा हाथ दिखा, जिनकी आवाज भी बैकग्राउंड में सुन रही थी। जिनकी मां इतनी संस्कारों वाली हो, जिसने अपने बच्चों को दादी से जोड़ा है। धन्य है वो मां, दादी और पोते-पोती की अभी तक वीडियो मेरी आंखों के सामने घूम रही है। मैं इन सबसे जरूर मिलूंगी। विजय कपूर रोहिणी शाखा अपनी पोती को देशभक्ति गीत से नैतिक शिक्षा देकर उत्साहित कर रहे हैं। सरला भाटिया पश्चिम विहार पोते के संग गायत्री मंत्र से अच्छी बुद्धि की कामना करते हुए श्रेष्ठ मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रही हैं। जांटी कलां, सोनीपत की शाखाध्यक्ष कमलेश देवी अपनी पोती को संस्कारों की शिक्षा देते हुए सनातन धर्म के अच्छे गुणों से परिचय गीत गा रही है। राकेश एवं सविता चोपड़ा रोहिणी ब्रांच के अनुसार वरिष्ठजन कभी-कभी अपनी याददाश्त खो बैठते हैं, उनकी याददाश्त पोते-पोतियां वापिस लाने में कैसे मददगार हो सकते हैं। कमाल ही कर दिया इस वीडियो में तो एक टॉप को छू लिया है। रोहिणी की कलावती केसरी अपनी बेटी, नातिन के साथ बहुचर्चित गीत गाती एक्शन पर डांस करके आनंद ले रही हैं। उनसे सदव्यवहार होना चाहिए। क्षितिज मोहिनी ने स्वतंत्रता दिवस पर बेटी के साथ देशप्रेम गीत से सबको नया जोश दिला रही हैं। वीना अरोड़ा, पश्चिम विहार अपने पोते के एकम को राष्ट्रीय, जनरल नोलेज के साथ ज्ञानवद्र्घक विचार दे रही हैं। कलावती केसरी अपने 5 पोते-पोतियों के साथ खेलकूद के साथ देश का मान बढ़ाते हुए समय का सद्उपयोग की दिशा दे रही है। मॉडल टाऊन से प्रवीण अपनी बेटियों के मस्ती भरे डांस से खुशियां बांट रही हैं। दुर्गा भाटिया रोहिणी ब्रांच अपनी पोती के साथ भ्रमण, छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। कविता रिजवानी अपनी पोतियों के साथ कत्थक डांस करते वाह! क्या बात है। गर्मी की छुट्टियों का मजा ले रही हैं। कृष्णा धानिया, रोहिणी की श्रीकृष्ण भजन के भक्तिमय संसार में खो गई हैं। शकुंतला देवी (71) पश्चिम विहार पोते-पोती के साथ रुठने-मनाने के दौरान गेम खेलते खुशियां बांट रही हैं। यही नहीं नरेला ब्रांच की निर्मला स्वामी 65 वर्षीय ने अपने पोते के साथ मिलकर नारी के बारे में व्याख्यान किया है। वाह! क्या बत है निर्मला जी।
पश्चिम विहार और रोहिणी ब्रांच की दादा-दादियों ने तो कमाल कर रखा है। बाकी की शाखाएं भी आगे आ रही हैं। जैसे पंजाबी बाग ब्रांच, फरीदाबाद, मॉडल टाऊन और जांटी कलां कमाल हो रहा है। द्य

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kiran Chopra

View all posts

Advertisement
×