W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Vande Bharat Express: ट्रेन की छत से टपकने लगा पानी, यात्रियों ने किया वायरल

05:44 PM Jun 24, 2025 IST | Shivangi Shandilya
vande bharat express  ट्रेन की छत से टपकने लगा पानी  यात्रियों ने किया वायरल
Vande Bharat Express
Advertisement

वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express), गाड़ी संख्या 22415 में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गाड़ी के बोगी संख्या C 7 में ट्रेन की छत से पानी टपकने लगा, जिससे कोच के अंदर झरने जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कोच का एसी भी काम करना बंद कर दिया। जिससे कोच में बैठे यात्रियों को गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने इस पूरी घटना का अपने फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और रेलवे और मोदी सरकार पर कई सवाल भी उठाए।
https://x.com/MishraDarshil/status/1937004858244268119
यात्रियों ने एक्स पर किया पोस्ट

बता दें कि यात्रियों ने रेलवे से इस लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यात्रियों का कहना है कि रेलवे को ऐसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करने और भविष्य में इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। (Vande Bharat Express) दिल्ली से वाराणसी जा रहे एक यात्री दर्शिल मिश्रा ने एक्स पर घटना की वीडियो शेयर कर रेल अधिकारियों को टैग किया। इसके बावजूद, रेलवे की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रयागराज में हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, यह घटना प्रयागराज में हुई। इस दौरान खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत हुई। मौजूदा यात्रियों का कहना है कि क्रू मेंबर्स को भी इसकी जानकारी मिली लेकिन उन्होंने भी सिर्फ आश्वाशन दिया। उन्होंने कहा, अगले स्टेशन पर इसे ठीक कर दिया जाएगा। (Vande Bharat Express) लेकिन आखिरी स्टेशन तक यह दिक्कत बनी रही, इस दौरान AC न चलने से यात्रियों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा इतनी महंगी टिकट के बाद भी इस तरह की अव्यवस्था का सामना करना पड़ा।

Vande Bharat Express

वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसे पहले "ट्रेन 18" के नाम से जाना जाता था, भारत में चलने वाली एक सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है। इसे भारतीय रेलवे द्वारा संचालित किया जाता है और इसे "मेक इन इंडिया" पहल के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है। (Vande Bharat Express) वंदे भारत ट्रेनें उन्नत रेल प्रौद्योगिकी और सुविधाओं से लैस हैं, जैसे कि स्वचालित दरवाजे, रिक्लाइनिंग सीटें, जीपीएस-आधारित नेविगेशन और ऑनबोर्ड वाई-फाई।

Read also:हरियाणवी सिंगर Masoom Sharma को Bigg Boss का ऑफर, क्या अब गानों से हटेगा बैन?

 

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×