Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

देश में पहली बार दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेल मंत्री ने दी हरी झंडी

12:04 PM Mar 10, 2024 IST | Aastha Paswan

Vande Bharat Express: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) संयंत्र में वंदे भारत शयनयान श्रेणी के कोच का अनावरण किया। भारतीय रेल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर वर्जन को जल्द पटरी पर दौड़ाने की तैयारियां कर रही है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इसमें यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Highlights

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) संयंत्र में वंदे भारत स्लीपर श्रेणी के कोच का अनावरण किया। बीईएमएल रक्षा मंत्रालय के तहत आता है और रक्षा, अंतरिक्ष, खनन, निर्माण, रेल और मेट्रो जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए उत्पाद बनाता है। इसे वंदे भारत के 160 स्लीपर डब्बे (10 ट्रेनसेट) बनाने का ठेका मिला है। वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के तीन संस्करण हैं- चेयर कार, स्लीपर और मेट्रो। जहां चेयर कार खंड पहले ही पेश किया जा चुका है और काफी लोकप्रिय है। वहीं वंदे भारत स्लीपर की पहली संरचना तैयार है।

Advertisement

परीक्षण के बाद होगा लॉन्च

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा, "अब इसकी साज-सज्जा का काम होगा। संरचना बनाना सबसे मुश्किल काम है। आज हम चर्चा करेंगे कि इसे और कैसे बढ़ाया जाए।" रेल मंत्री ने कहा, "हम पहले ट्रेनसेट का पांच से छह महीने तक परीक्षण करेंगे और उसके बाद ही इसे लॉन्च किया जाएगा। स्लीपर ट्रेन उसी तकनीक पर आधारित है, जिस पर चेयर कार काम कर रही है।"

 

यात्रियों को मिलेगी स्पेशन सुविधा

रेलमंत्री ने कहा कि स्लीपर ट्रेन में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों के ट्रेन में आसानी से प्रवेश करने के लिए सीढ़ी के फुट एरिया में सुधार किया गया है। शौचालयों में नया डिजाइन किया गया है और बेहतर एयर कंडीशनिंग है। नई तकनीक के साथ बेहतर सीट हैं। ऑक्सीजन का स्तर बनाए रखा जाएगा और 99.99 फीसदी वायरस समाप्त हो जएंगे।"

10 करोड़ की लगत से बना कोच

उन्होंने कहा कि नए युग की इस ट्रेन में वर्तमान में चल रही मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में बेहतर सुरक्षा सुविधाएं हैं। वैष्णव ने कहा, अन्य विकसित देशों में इसी तरह की सुविधाओं वाले एक कोच की विनिर्माण लागत करीब दस करोड़ रुपये आती है। हालांकि, एक वंदे भारत स्लीपर कोच की लागत करीब 8-9 करोड़ रुपये आती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article