Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वरुण-कियारा स्टारर ‘जुग जुग जियो’ की बढ़ी मुश्किलें, इस वजह से आया रांची कोर्ट से नोटिस

जहां फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के कलाकार इसके प्रमोशन में जी-जान से जुटे हैं तो वहीं मेकर्स कानूनी झमेले में फंसते दिखाई दे रहें हैं। फिल्म की कहानी को लेकर करण जौहर पर चोरी का आरोप लगाने वाले शख्स विशाल सिंह की शिकायत के बाद मेकर को कानूनी नोटिस जारी किया गया है। जाने पूरी खबर…

04:51 PM Jun 16, 2022 IST | Desk Team

जहां फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के कलाकार इसके प्रमोशन में जी-जान से जुटे हैं तो वहीं मेकर्स कानूनी झमेले में फंसते दिखाई दे रहें हैं। फिल्म की कहानी को लेकर करण जौहर पर चोरी का आरोप लगाने वाले शख्स विशाल सिंह की शिकायत के बाद मेकर को कानूनी नोटिस जारी किया गया है। जाने पूरी खबर…

बॉलीवुड एक्टर्स वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर फिल्म ‘जुग जुग जियो’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। जहां फिल्म के कलाकार इसके प्रमोशन में जी-जान से जुटे हैं तो वहीं मेकर्स कानूनी झमेले में फंसते दिखाई दे रहें हैं। बता दें, एक बार फिर इस फिल्म पर कहानी चोरी के मामले ने तेजी पकड़ ली है। फिल्म की कहानी को लेकर करण जौहर पर चोरी का आरोप लगाने वाले शख्स विशाल सिंह की शिकायत के बाद मेकर को कानूनी नोटिस जारी किया गया है। जिसके साथ में इस फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने पर भी चोरी का आरोप लग चुका है।
Advertisement
आपको बता दें, फिल्म ‘जुग जुग जियो’ अपनी रिलीज़ से पहले ही कानूनी पचड़ों में फंस गई है। कुछ दिनों पहले रांची के रहने वाले विशाल सिंह ने करण जौहर पर उनकी कहानी को चुराने का आरोप लगाया था। अब हाल ही में इस फिल्म पर कॉपीराइट का आरोप लगने के बाद रांची के स्पेशल कोर्ट ने करण जौहर को नोटिस जारी कर दिया है। अब कोर्ट ने करण जौहर को 18 जून से पहले कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दे दिया है।
जानकारी के अनुसार, स्पेशल कोर्ट में सुनवाई के दौरान विशाल सिंह के वकील ने जज को इस बात की जानकारी दी कि जब 22 मई को फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था। तभी उनके क्लाइंट को इस बात की खबर हुई कि ये उनकी कहानी है जिसे चोरी करके बनाई गई है।
इसके आगे विशाल सिंह के वकील ने बताया कि विशाल ने काफी समय पहले ये कहानी करण जौहर को भेजी थी। करण जौहर ने उनकी कहानी को ये कहकर वापस कर दिया था कि ये कहानी उनके लिए सही नहीं है। उनपर आरोप है कि अब उन्होंने उसी कहानी को चोरी करके ये फिल्म बना ली है। और अब रांची कोर्ट ने करण जौहर को नोटिस भेजकर उन्हें जवाब देने का निर्देश दिया है।
साथ ही बता दें, विशाल सिंह ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी थी। इसके साथ ही करण जौहर पर इसी फिल्म के गाने पर भी चोरी का आरोप लग चुका है। फिल्म के गाने पर पाकिस्तानी गायक अबरार उल हक ने चोरी का आरोप लगाते हुआ कहा था कि फिल्म का गाना ‘नच पंजाबन’ उनका है और उनके परमिशन के बगैर उन्होंने इसका इस्तेमाल किया है।
Advertisement
Next Article