Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

खुशी से झूम उठे Varun Sood के फैंस, एक्टर ने बताया दिव्या अग्रवाल के बाद किसे कर रहे हैं डेट

छोटे पर्दे का जाना-माना चेहरा वरुण सूद से फैंस ने हाल ही में पूछा था कि अब वे किसे डेट कर रहे हैं। इस सवाल का जवाब सुनने के बाद अब लोग एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने अपनी सगाई तस्वीरें शेयर की थी।

01:18 PM Dec 26, 2022 IST | Desk Team

छोटे पर्दे का जाना-माना चेहरा वरुण सूद से फैंस ने हाल ही में पूछा था कि अब वे किसे डेट कर रहे हैं। इस सवाल का जवाब सुनने के बाद अब लोग एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने अपनी सगाई तस्वीरें शेयर की थी।

टीवी जगत के फेमस एक्टर वरुण सूद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल की सगाई के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। दिव्या और वरुण ने एक दूसरे के 4 सालों तक डेट किया था। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा खुलकर बात करते थे और फैंस को भी इनकी जोड़ी काफी पसंद थी। मगर मार्च 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 
Advertisement
वहीं वरुण से ब्रेकअप के 8 महीने बाद ही दिव्या ने बिजनेसमैन बिजनेसमैन अपूर्वा पडगांवकर संग सगाई की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। दिव्या और अपूर्वा की सगाई के बाद से ही वरुण के लाइफ प्लान्स को लेकर फैंस सवाल करने लगे हैं। ऐसे में हाल ही में एक्टर ने फैंस को उनसे सवाल करने का एक मौका भी दिया। इस दौरान फैंस ने एक्टर से काफी दिलचस्प सवाल पूछे।
दरअसल, हाल ही में वरुण सूद ने अपने ट्विटर पर हैशटैग आस्क वरुण सेशन रखा था जिसमें फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछे। वहीं ज्यादातर लोग तो वरुण की लाइफ में उनकी लेडी लव के आने का इंतजार करते नजर आए। इसी कड़ी में एक यूजर ने एक्टर से यहां तक पूछ डाला कि  ‘आप अभी किसे डेट कर रहे हैं या कोई आपका क्रश हैं जो इस समय टीवी एक्ट्रेस हैं?’

अपने फैन के इस सवाल पर एक्टर ने भी उन्हें बिल्कुल निराश ना करते हुए वरुण ने अपने स्टाइल में काफी मजेदार तरीके से जवाब देते हुए एक्टर ने एक मीम्स शेयर किया जिसमें लिखा दिख रहा है ‘मैं खुद को डेट कर रहा हूं।’ वरुण सूद के इस जवाब से उनके चाहने वाले काफी खुश दिख रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने इसे लेकर  दिव्या को निशाने पर ले लिया है। वहीं वरुण के जवाब से एक बात भी साफ हो गई है कि फिलहाल एक्टर की लाइफ में दिव्या के बाद किसी की एंट्री नहीं हुई है।
बता दें कि वरुण सूद से पहले दिव्या ने एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला के सीजन 10 के दौरान एक्टर प्रियांक को डेट किया था। प्रियांक शर्मा और दिव्या की जोड़ी भी फैंस को बहुत अच्छी लगती थी मगर फिर बिग बॉस के घर में प्रियांक और वीडियो जॉकी बेनाफ्शा सूनावाला एक दूसरे के करीब आ गए थे। वहीं प्रियांक और बेनाफ्शा की नजदीकियां देख दिव्या ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था।
Advertisement
Next Article