सीएम गहलोत को घेरने के लिए वसुंधरा राजे ने बदले तेवर, विधानसभा चुनाव में ऐसे देंगी पटखनी
राजस्थान की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है। सीएम गहलोत का भविष्य में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना एक तरह से तय माना जा रहा है।
10:21 AM Sep 23, 2022 IST | Desk Team
राजस्थान की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है। सीएम गहलोत का भविष्य में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना एक तरह से तय माना जा रहा है। जिस वजह से उन्हें अपनी सीएम की कुर्सी भी छोड़नी पड़ेगी। अब इस बीच अचानक से राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक्टिव हो गई है। उन्होंने गहलोत पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
Advertisement
दरअसल, राजे ने बीते दिन विधानसभा सत्र के पहले दिन गहलोत के खिलाफ धरना दिया था। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे थे। कहा जा रहा कि बीजेपी गहलोत पर हमला करने का एक मौका नहीं छोड़ना चाहती है, इसमें उसक साथ राजे भी दे रही है, जिसे देखकर कांग्रेस भी हैरान है।
सीएम पद छोड़ेंगे गहलोत
बता दें, साल 2023 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिसकी वजह से बीजेपी ने कांग्रेस को हराने के लिए प्लान बनाना शुरू कर दिया है। वही राजे ने भी अपनी रणनीति में बदलाव किया है। पिछले दिनों अमित शाह के दौरे के दौरान वसुंधरा राजे और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ने के लिए एकजुट रहने का मैसेज दिया था।
वही, कांग्रेस के लिए भी ये चुनाव चुनौतियों से भरा रहने वाला है, क्योंकि उसे गहलोत के बिना सरकार रिपीट करनी है। सीएम गहलोत ये बात साफ कर चुके है कि वो अगर अध्यक्ष पद का चुनाव जीतते है तो सीएम पद का त्याग कर देंगे। इसलिए कांग्रेस को अभी से ही गहलोत की जगह किसी अन्य नेता को चुनाव से पहले जनता के बीच उतारना होगा। आगामी दिनों में राजस्थान की सियासत में बड़ा फेरबदल हो सकता है।
Advertisement