W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Vatican City: ये है दुनिया का सबसे छोटा और सुंदर देश

जानिए दुनिया के सबसे छोटे और सुंदर देश के बारे में

03:52 AM Feb 08, 2025 IST | Khushi Srivastava

जानिए दुनिया के सबसे छोटे और सुंदर देश के बारे में

vatican city  ये है दुनिया का सबसे छोटा और सुंदर देश
Advertisement

क्या आप दुनिया के छोटे देश के बारे में जानते हैं

दरअसल वेटिकन सिटी को दुनिया का सबसे छोटा देश कहा जाता है, इसका कुल क्षेत्रफल केवल 0.49 वर्ग किमी में बसा हुआ है

यह शहर इटली देश के रोम में मौजूद है

यहां की जनसंख्या 800 से भी कम है, ऐसे में ये देश पूरी दुनिया का सबसे कम आबादी वाला देश भी कहा जाता है

इस देश में कैथोलिक ईसाइयों के गुरु पोप रहते हैं, साथ ही ये कैथोलिक चर्च का केंद्र भी कहा जाता है

ये दुनिया का अकेला ऐसा देश है जहां किसी राजा या राजनेता का नहीं बल्कि पोप शासन करते हैं

इस देश में यूरो मुद्रा का इस्तेमाल किया जाता है

यहां इटालियन बोली जाती है, हालांकि यहां की आधिकारिक भाषा लैटिन है

इस देश में सिर्फ चर्च से जुड़े लोगों को ही रहने की अनुमति होती है

Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×