For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

देर रात नशे में धुत Sunny Deol का वीडियो हुआ वायरल, जानें क्या है इस क्लिप का सच

03:03 PM Dec 06, 2023 IST | Ekta Tripathi
देर रात नशे में धुत sunny deol का वीडियो हुआ वायरल  जानें क्या है इस क्लिप का सच
  • देर रात नशे में धुत Sunny Deol का वीडियो हुआ वायरल
  • सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए सनी देओल
  • सड़क पर गाड़ियों के बीच झूमते नजर आए सनी देओल
  • फैंस ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

बॉलीवुड के हिट एक्टर कहे जाने वाले सनी देओल(sunny deol) इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दरअसल एक्टर इस वक़्त सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। एक्टर की हालिया रिलीज हुई फिल्म ग़दर 2(gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाता हुआ दिखा हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपना एक नया रिकॉर्ड कायम करता हुआ दिखा था। लेकिन इसी बीच अब सनी देओल की एक ऐसी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जो अब जमकर चर्चा का विषय बन गयी हैं।

sunny deol

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में जैसा दिखाई दे रहा है वैसा नहीं है। बल्कि सच्चाई कुछ और ही है। तो चलिए हम आपको इस वायरल वीडियो को दिखाते है और इसकी सच्चाई भी बताते हैं।बुधवार की सुबह सनी देओल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। सड़क पर सनी गाड़ियों के बीच झूमते हुए नजर आ रहे हैं। तभी अचानक एक ऑटो वाला उनके पास आता है और अपने ऑटो में बैठाता है।

वही अब इस वायरल के वायरल होते के साथ फैंस जमकर इस पर कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही यूजर्स अब इसके लिए एक्टर को जमकर ट्रोल करना भी शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ये हैं BJP के सांसद महोदय और बड़े एक्टर सन्नी देओल किस तरह से शराब के नशे में सड़कों पर चल रहे हैं। ये सत्ता का रौब है या गदर2(gadar 2) का। दूसरे यूजर ने लिखा, सनी देओल पाजी ये क्या हो गया है। तीसरे ने लिखा, सफलता सर चढ़ कर बोल रही हैं। वही अब इस तरह के ढेरो कमेंट कर यूजर्स लगातर एक्टर की मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

sunny deol

इस अब इस वीडियो के पीछे की असली वजह या कहे तो वीडियो की सच्चाई की बात करे तो वीडियो में सनी देओल ही नजर आ रहे हैं, लेकिन नशे में धुत नहीं है। वह अपनी आने वाली फिल्म 'सफर' की शूटिंग कर रहे हैं।

sunny

अगर आप ध्यान से देखो तो सनी के कैमरा भी मूव कर रहे है, जिससे उनकी वीडियो बनी हैं और ऑटो वाली भी इस शूटिंग का एक हिस्सा है। ध्यान से देखे तो उनके चेहरे पर हल्की सी स्माइल भी दिखाई देगी। इस फिल्म का निर्देशन शशांक उदरापुरकर कर रहे हैं। बता दें, सनी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह ड्रिंक नहीं करते हैं।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARIको अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ekta Tripathi

View all posts

Advertisement
×