For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Vidhan Sabha Election Result 2024: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के नतीजे आज होंगे घोषित

02:11 AM Jun 02, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
vidhan sabha election result 2024  अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के नतीजे आज होंगे घोषित

Vidhan Sabha Election Result 2024: आज घोषित होंगे अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के नतीजे। तो वहीं, लोकसभा चुनाव के परिणाम चार जून को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले दो राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। बता दे कि लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्य अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए थे। अब दो जून को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम तो वहीं चार जून को आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होंगे।

Highlights

  • आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के नतीजे होंगे जारी
  • अरुणाचल प्रदेश में 60 विधानसभा सीटें है, तो वहीं सिक्किम में 32 सीटें है
  • अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 मई को मतदान हुए थे

अरुणाचल प्रदेश में 60 विधानसभा सीटें हैं, इनमें से 10 सीटें BJP पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। वहीं 19 मई को 50 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। भाजपा ने इस बार सभी 60 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। जबकि कांग्रेस 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा और कांग्रेस के साथ ही नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) भी चुनावी मैदान में हैं।

सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर भी 19 मई को मतदान हुआ था। राज्‍य में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के बीच मुकाबला है। साथ ही कांग्रेस और भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। 2019 में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 17 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था और प्रेम सिंह तमांग मुख्यमंत्री बने थे। जबकि एसडीएफ ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×