India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बागेश्वर धाम के आचार्य Dhirendra Shastri ने किया ऐलान, जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे बाबा

09:15 AM Nov 08, 2023 IST
Advertisement

सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से जुड़ी एक खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर एक ऐलान किया है। जिसके चलते हैं अब वह काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।

सोशल मीडिया पर आए दिन बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाते हैं। उनकी शादी कथावाचक जया किशोरी के साथ होने की खूब चर्चा भी होती है कि अब धीरेंद्र शास्त्री ने प्रेस से बात करते हुए इस बात का ऐलान कर दिया कि वह जल्दी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

बता दें, आचार्य धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों महाराष्ट्र के संभाजीनगर में दरबार लगाए हुए हैं। इस दरबार में भारी संख्या में भक्त भी जुटे हैं। वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उनसे शादी को लेकर भी सवाल किए गए। जिस पर उन्होंने स्पष्ट जवाब दे दिया कि वह बहुत जल्द शादी करने वाले हैं।

 

Courtesy: ये वीडियो @abhishekpandey2 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया

धीरेंद्र शास्त्री हर सवालों का जवाब अलग अंदाज में देते दिखते हैं। इस बार भी उनका अंदाज अलग ही था। उनका कहना है कि शादी के लड्डू जिसने नहीं खाए वह भी रो रहा है और जिसने खाए वह भी रो रहा है। यह तो हंसी की बात है। माता-पिता और गुरुजी की आज्ञा से हम बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि धीरेंद्र शास्त्री ने यह नहीं बताया कि वह किससे और कब शादी कर रहे हैं। उन्होंने इतना जरूर कहा है कि जल्द ही वह शादी करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article