India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Agra: शादी में Rasgulla कम पड़ने पर हुआ बवाल, पुलिस तक पहुंचा मामला

10:29 AM Nov 22, 2023 IST
Advertisement

Agra Rasgulla Police Case: शमसाबाद पुलिस स्टेशन के प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। वहीं मामला दर्ज कर लिया गया है। जो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वह खतरे से बाहर हैं।

शादियों और पार्टियों में रसगुल्ले की बहुत डिमांड होती है। इसी से जुड़ा एक मामला सामने आया है जिसमें आगरा की शादी में एक बार फिर रसगुल्ला के लिए विवाद हो गया। रसगुल्ला को लेकर शुरू हुए विवाद में छह लोग घायल हो गए हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

Agra Rasgulla Police Case: बताजा रहा है यह मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। जहां शादी समारोह में रसगुल्ले की कमी को लेकर लड़ाई हुई। जिसमें छह लोग घायल हुए। घटना रविवार आधी रात की है। अस्पताल में भर्ती हुए लोग अब खतरे से बाहर हैं।

पुलिस के मुताबिक खाना-खाने पहुंचे कुछ लोगों ने रसगुल्ला को लेकर विवाद किया। इसके बाद कहा सुनी हुई। बातचीत गाली-गलौज तक पहुंच गई। कुछ देर बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी लेकर भिड़ गए और इस मारपीट में 6 लोग घायल हो गए। रसगुल्ले को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट की घटना सुनकर लोग हैरानी में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article