India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

लड़के ने निचले होंठ पर गुदवाया गर्लफ्रेंड के नाम का टैटू, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने दिए Mix Reaction

11:00 AM Feb 28, 2024 IST
Advertisement

Tatoo on Lower Lip : प्यार में अंधा हो जाने वाली कहावत के बारें में तो आपने बहुत बार सुना ही होगा लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं वो सच में कुछ ऐसा ही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा हैं जिसे देख लोग भी वाकई हैरान हैं। दरअसल एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के नाम का टैटू बनवाया हैं। अब आप सोचेंगे कि इसमें ऐसा क्या नया हैं ये तो कोई भी कर सकता हैं। तो बता दें की इस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के नाम का टैटू (Tatoo on Lower Lip) मुंह के अंदर वो भी निचले होंठ पर बनवाया हैं।

Tatoo on Lower Lip

अब लोग इस बात से हैरान हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ये प्यार जताने का बेहद ही अजीब तरीका है। यह वीडियो (Tatoo on Lower Lip) सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और कुछ लोगों को यह प्यार भरा इशारा नहीं बल्कि पागलपन लग रहा है। जिस इंस्टाग्राम अकाउंट ने यह वीडियो (Tatoo on Lower Lip) पोस्ट किया है, उसके 90 हजार के करीब फॉलोअर्स हैं और इस अकाउंट पर आपको और भी बहुत से टैटू के वीडियो देखने को मिल जाएंगे।

यहां देखें वायरल हुआ वीडियो

Courtsey : वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @tattoo_abhishek_sapkal_4949_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

अपने निचले होंठ के अंदर गर्लफ्रेंड (Tatoo on Lower Lip) का नाम गुदवाते इस शख्स का वीडियो दिसंबर, 2023 में इंस्टाग्राम पर tatto_abhishek_sapkal_4949 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसने जनता को चकरा दिया था। इस वीडियो में, टैटू आर्टिस्ट को शख्स के निचले होंठ के अंदर 'अमृता' नाम का टैटू (Tatoo on Lower Lip) बहुत सावधानी से बनाते हुआ देखा जा सकता है।

Tatoo on Lower Lip

टैटू पूरा होने के बाद बंदा शान से दर्शकों को फाइनल रिजल्ट दिखाता है। वीडियो के साथ, हैंडल ने इसे 'प्यार' शब्द के साथ कैप्शन दिया है।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

Tatoo on Lower Lip

शख्स द्वारा ऑनलाइन पोस्ट किए गए इस वीडियो (Tatoo on Lower Lip) ने बहुत से लोगों को हंसाया है। करीब 80 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा है और 67 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया हैं। जहां कुछ यूजर्स ने इस हद तक जाने के लिए आदमी की आलोचना की, वहीं कुछ को यह मजेदार लगा। एक यूजर ने कमेंट किया- यह प्यार नहीं, बल्कि पागलपन है। दूसरे ने मजाक में बंदे के पीले दांतों की ओर इशारा करते हुए लिखा- पहले पैसे बर्बाद करने से पहले अपने दांत साफ करो। वहीं एक तीसरे यूजर ने लिखा - अगर वह ब्रेकअप भी कर लेता है, तो उसकी भावी पत्नी इसे नहीं ढूंढ पाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article