India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Dhanteras 2023: धनतेरस पर भूल कर भी ना खरीदें यह सामान, इन्हें खरीदना होता है अशुभ!

08:31 AM Nov 10, 2023 IST
Advertisement

दीपोत्सव की शुरुआत 10 नवंबर यानि आज से शुरू हो रही है। पहले दिन धनतेरस फिर नरक चतुर्थी और 12 नवंबर को दीपावली है। यह 5 दिन का पर्व होता है। जिसमें हर दिन का धार्मिक महत्व होता है। धनतेरस के मौके पर भगवान  धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा होती है। मान्यता है कि इस दिन नई चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ होता है।

इस दिन लोग सोने, चांदी, बर्तन, आभूषण, वाहन समेत कई नई चीजों की खरीदारी करते हैं। लोगों को यह तो पता है कि धनतेरस पर कुछ नई चीज खरीदना और घर लाना शुभ होता है लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसी भी चीज हैं। जिन्हें इस दिन नहीं खरीदना चाहिए। तो चलिए जानते हैं किन चीजों का खरीदना होता है बेहद अशुभ।

लोहे का सामान न लें
धनतेरस के दिन यानी आज लोहे के वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है यह धन कुबेर का है। इसलिए धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर लोहे की चीजों को खरीदना खरीदने पर धन कुबेर की कृपा आपके ऊपर नहीं पड़ती है।

स्टील का सामान न लें
धनतेरस के दिन स्टील से बने सामान को नहीं लेना चाहिए। स्टील शुद्ध धातु नहीं होती है। स्टील पर राहु का प्रभाव ज्यादा रहता है। धनतेरस पर प्राकृतिक धातुओं के खरीदारी करनी चाहिए।

एलोमिनियम
अक्सर लोग धनतेरस के मौके पर अल्युमिनियम का सामान खरीदते हैं। ऐसे मौौके पर धातु से बने सामान को खरीदने से बचें।

नुकीली और धारदार चीजें न लें
धनतेरस के मौके पर नुकीली चीज की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इसलिए जब धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए बाजार जाए तो चाकू, पेनी जैसी नुकाली और धारदार चीजों को खरीदने से बचें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article