India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Diwali Wishes 2023: इन संदेशों से दें अपने प्रियजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

09:00 AM Nov 12, 2023 IST
Advertisement

दिवाली एक ऐसा त्योहार है जो अंधेरे पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाता है। प्रत्येक वर्ष यह त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन लोग धन की देवी देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। वे आशीर्वाद और सफलता मांगने के लिए उपवास भी करते हैं। इस दिन धन के देवता कुबेर देव की भी पूजा-आराधना की जाती है। दिवाली इसलिए भी खास दिन है क्योंकि भगवान श्री राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। अयोध्या में लोगों ने दीपक जलाकर भगवान श्रीराम के स्वागत किया। एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं भेजकर लोग त्योहार का जश्न मनाते है। अगर आप अपने दोस्तों और प्रियजनों को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इन अच्छे संदेशों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये है दीपावली के लिए कुछ खास संदेश...

1. खुशियों का पर्व है दिवाली,
मस्ती की फुहार है दिवाली,
लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली,
अपनों का प्यार है दिवाली।
Happy Diwali 2023

2. दीये की रोशनी से
सब अंधेरा दूर हो जाए।।
दुआ है कि आप जो चाहो,
वो सब खुशी मंजूर हो जाए।।
Happy Diwali 2023

3. प्यार की बंसी बजे,
प्यार की बजे शहनाई.
खुशियों के दीप जले,
दुख कभी न ले अंगड़ाई।
शुभ दीपावली।।

4. लक्ष्मी जी के आंगन में है,
सबने दीपों की माला सजाई।।
दिवाली के इस पावन अवसर पर
आपको कोटी कोटी बधाई।।
Happy Diwali 2023

5. सर्वज्ञे सर्ववरदे सर्वदुष्टभयंकरि।
सर्वदुःखहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तुते ।।
माता लक्ष्मी आपके सब कष्ट हरें।
शुभ दीपावली।।

6. सुख और समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएं
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएं
खुशियां आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएं
देव दीपावली पर्व की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।

7. पल पल सुनहरे फूल खिले,
कभी न हो कांटो का सामना।।
जिंदगी आपकी खुशियो से भरी रहे,
दीपावली पर हमारी यही शुभकामना।।
Happy Diwali 2023

8. दीपावली का है ये पावन त्योहार
जीवन में लाए खुशियों अपार
लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार
शुभकामनाएं मेरी करें स्वीकार।।
Happy Diwali 2023

9. लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार
सोने-चांदी से भर जाए आपका घर द्वार
जीवन में आयें खुशियां अपार
शुभकामना हमारी करें स्वीकार ।।
Happy Diwali 2023

10. पल पल सुनहरे फूल खिले
कभी न हो कांटों का सामना
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे
दिवाली पर है यही शुभकामना।

11. आया-आया दिवाली का त्योहार लाया
संग अपने खुशियों की सौगात लाया
दीपावली के पावन पर्व पर आपकी हर मनोकामना पूरी हो।

12. रंगोली बना कर, फूल सजा कर
दीये जला कर, मिठाई खा कर
खुशियां आज मनाना जी
हमारा मैसेज पढ़कर आप जरूर मुस्कुराना जी
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

13. दीपों का ये त्योहार,
लाया खुशियां हजार,
मुबारक हो आप सभी को,
दिवाली का त्योहार।।
Happy Diwali 2023

14. हर दुआ हो कुबूल,
न जाए कोई खाली,
लक्ष्मी मां की कृपा रहे,
हो शुभ सबकी दिवाली।
Happy Diwali 2023

15. सोने का रथ चांदी की पालकी,
बैठकर जिसमें मां लक्ष्मी आई,
देने आपको और आपके परिवार को,
दिवाली की बधाई ।।
Happy Diwali 2023

16. दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो
माँ लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर
इस दिवाली आपके पास खुशियों हजार हो।।

17. सुख के दीपक जले, घर आंगन में खुशहाली हो
बड़ों का आशीर्वाद और अपनों का प्यार मिले
ऐसी आपकी मंगल दिवाली हो
दिवाली की बधाइयां!

18. प्रतिदिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
परिवार से बना रहे स्नेह और प्यार
होती रहे सदा अपार धन की बौछार
ऐसा हो आपका दिवाली का त्यौहार
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

19. खुशियों का पर्व है दिवाली,
मस्ती की फुहार है दिवाली,
लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली,
अपनों का प्यार है दिवाली।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

20. हर घर में हो उजाला
आए ना कोई रात काली
हर घर मे मनाएं खुशियां
हर घर मे हो दिवाली।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article