India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

'Gun culture of America' जितने लोग उससे ज्यादा बंदूकों की संख्या, चौंका देंगा आंकड़ा

04:48 PM Oct 26, 2023 IST
Advertisement

अमेरिका में बुधवार रात एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। ये घटना मेन राज्य के लेविस्टन शहर में एक रेस्टोरेंट और एक खेलने की जगह पर हुई है। दो जगह हुई इस घटना में कम से कम 22 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और करीब 50 से 60 लोग घायल हुए है। वहीं जो लोग इस घटना में बच गए वह सदमे में है।

बता दें, जिस शख्स ने इस भयावह घटना को अंजाम दिया है उसका नाम रॉबर्ट कार्ड है और सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि रॉबर्ट अमेरिका सेना रिजर्व में एक फायरआर्म्स ट्रेनर था। उसकी मेंटल हेल्थ ठीक न होने की वजह से उसे आर्मी से निकाल दिया गया था। दरअसल, वह कहता था कि उसको अजीब-अजीब आवाजें सुनाई देती हैं और मेने के सैको में उसने नेशनल गार्ड बेस को शूट करने की धमकी भी दी थी, जिसके बाद उसे आर्मी से निकाल दिया गया।

वहीं मास शूटिंग की इस घटना ने पूरी दुनिया को एक बार फिर से चौंका दिया है और अमेरिका के गन कल्चर पर एक बार फिर सवाल खड़े करने के लिए मजबूर किया है क्योंकि इस घटना के साथ ही 2023 में अमेरिका में मास फायरिंग की ये 565वीं घटना बन गई है।

देखने वाली बात है कि अमेरिका में बंदूक खरीदना शूपिंग करते हुए कपड़े खरीदने जैसा आसान है। अमेरिका में जितने लोग है उससे ज्यादा उनके पास बंदूक हैं। यदि सिर्फ 2018 आंकड़ों के बारे में बताये तो अमेरिका में अगर 33 करोड़ लोग रहते है उससे कहीं ज्यादा वहां हथियार लोगों के पास है। आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में 39 करोड़ से ज्यादा बंदूकें है यानी की यहां प्रति 100 लोगों के पास औसत 120.5 बंदूकें हैं और ये आकंड़ा बढ़ता ही गया है।


इसका एक कारण है कि अमेरिका का संविधान लोगों को बंदूक रखने का अधिकार देता है। यानी यहां सेल्फ डिफेंस के लिए कोई भी अपने पास हथियार रख सकता है। इसके चलते यहां किसी भी दुकान से आप बंदूक उठा सकते हैं। वहीं द गन वायलेंस आर्काइव के एक ट्वीट के अनुसार अमेरिका में अभी तक करीब 15 हजार लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 24 हजार लोग घायल हुए है। ये आंकडे काफी डराने वाले है।

Advertisement
Next Article