India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

शादी से अगले दिन ही ये सब लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हनें, सदमे में पहुंचा परिवार

04:15 PM Nov 29, 2023 IST
Hardoi Robber Brides
Advertisement

Hardoi Robber Brides : उत्तरप्रदेश के हरदोई में एक गजब ही मामला निकालकर सामने आया है, जिसे जो भी सुनता है दंग रह जाता है। क्योंकि यहां शादी के बाद लड़कों वाले के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि सब दंग रह जाते है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हरदोई में दो सगे भाइयों ने दो सगी बहनों से शादी की थी। शादी वाली रात नई नवेली दुल्हनों ने गांव में हुए भंडारे से आई खीर परिवार के सभी सदस्यों को खिलाई, जिसके बाद सभी अपने अपने बिस्तर पर जाकर लेट गए। लेकिन उन्हें इस बात की भनक भी नहीं थी की नई नवेली बहू के हाथ से ली गई ये खीर उनकी रातों की नींद उड़ा देगी।

बता दें, जब परिवार के सदस्य अगले दिन सोकर उठे तो उन्होंने देखा की दोनों दुल्हनें गायब हो जाएंगी और वो भी गहने, जवाहरात और पैसे लेकर। दरअसल, दोनों नई नवेली दुल्हनों ने खीर में नशीला पदार्थ मिला दिया था जिसे खाकर सभी घरवाले बेहोश हो गए और जब उन्हें अगले दिन होश आया तो उन्हें पता लगा की दोनों बहुएं फरार हैं।

 

शादी न होने से परेशान था परिवार

Hardoi Robber Brides : हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव भड़ायल में रहने वाले नरेश पाल के दो बेटों प्रदीप और कुलदीप है। इसके अलावा नेरश पाल की पत्वी शिवकन्या नेत्रहीन है। दोनों बेटों की शादी न होने से पूरा परिवार परेशान था।

एक बार बेटा प्रदीप शादी की बात को लेकर गांव के ही इकबाल नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया था। जहां उसने प्रदीप और उसकी मां का नंबर कुछ और लोगों के दे दिया था।

रवि की बेटियों से हुई शादी

जिसके बाद प्रदीप की मां शिवकन्या के पास एक कॉल आया। शख्स ने खुद का नाम रवि उर्फ राजकुमार बताया। वह सीतापुर का रहने वाला था। बता दें, राजकुमार ने प्रदीप और कुलदीप की मां को दोनों बेटों की शादी कराने के नाम पर 80 हजार की मांग रखी।

इसके बाद बेटों की शादी की इच्छा रखने वाली मां मान गई और 2000 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा दिए जिसके बाद यह सभी सीतापुर गए और वहां बाकी का 78 हजार रुपए राजकुमार को देकर शादी के लिए दो लड़कियां ले आए, जिनके साथ दोनों बेटों ने शादी की, मगर शादी के दूसरे दिन ही दोनों लड़कियां फरार हो गईं।

पुलिस ने जांच की शुरु

इसके बाद दोनों दूल्हें पुलिस के पास लुटेरी दुल्हनों और उनको लेकर पहुंचे ठग के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। जहां ये मामला सुन पुलिस भी दंग रह गई थी। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और गहराई से जांच करके आरोपियों की गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article