India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Weekend को बनाना है यादगार, तो कम खर्चे और सुविधाओं में इन जगहों के लिजिए लुफ्त

02:15 PM Sep 16, 2023 IST
Advertisement
ज्यादातर लोगों को दुनिया से दूर ऐसे जगहों पर जिंदगी गुजारना चाहते हैं, जहां जीवन की रफ्तार धीमी हो। खर्च भी ज्यादा न हों, लेकिन उन्हें हर सुख सुविधा मिले. खासकर अच्‍छी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं। आज हम आपको 6 ऐसे लोकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्‍हें अपनी छुट्टियां बिताने के लिए सबसे अच्‍छी जगह मानी गई है। हर कोई यहां बसना चाहेगा।
पुर्तगाल  
पुर्तगाल यूरोप का सबसे अच्छा देश है। कम किमत में यंहा आप अपनी छुट्टियों को एंजॉय कर सकते हैं। किराए को छोड़कर, रहने की लागत, अमेरिका की तुलना में लगभग 29% कम है। पुर्तगाल अपनी वाइन के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है।
 फ्रांस
फ्रांस दुनियाभर के लोगों की पहली पसंद है और इसकी वजह है यहां का सौंदर्य, खूबसूरत कस्बे और शहर, मजेदार भोजन, सस्ती वाइन और दक्षिण का गरम मौसम। इस जगह को आप अपने लिस्ट में शमिल कर सकते है। फ्रांस रहने की बेहतर जगह हो सकती है। यहां का तेज रफ्तार रेल नेटवर्क दुनियाभर में अपनी धाक जमा चुका है।
इटली
स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र इटली दुनिया में दूसरे नंबर पर है। अगर आप यहां रहते हैं तो इसका लाभ मिल सकता है। इसका एक शानदार इतिहास है। यह कोलिज़ीयम, पीसा की झुकी मीनार, पेंथियन, ट्रेवी फाउंटेन और अन्य जैसे प्रतिष्ठित स्थलों का घर है। आपको यहां रहने में खूब मजा आएगा और बुजुर्गों के लिए खर्च भी काफी कम है।
स्‍पेन 
किराए को छोड़कर, रहने की लागत,  अमेरिका की तुलना में लगभग 34% कम है। यहां रहने वाले हर शख्‍स को सरकारी अस्‍पतालों में इलाज की सुविधा मिलती है। स्पेन मैड्रिड, वालेंसिया और अन्य शहरों में अपनी शानदार संस्कृति और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यहां वीजा के लिए काफी लंबा वक्‍त लग सकता है।
Advertisement
Next Article