India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दिवाली के दिन घर वालों का जीतना है दिल तो बनाएं ये मजेदार पकवान

10:16 AM Nov 11, 2023 IST
Diwali Dish
Advertisement

Diwali Dish: दिवाली की रौनक घरों से लेकर बाजारों तक देखी जा सकती है। लोगों ने अपने घरों को काफी खूबसूरत ढंग से सजाया है। लोगों ने अपने हिसाब से खरीदारी करनी भी शुरू कर दी है। घरों में नए-नए पकवान भी बनाए जाते हैं। हर घरों में पूरी कचोरी तो बनते ही है लेकिन इस बार अगर आप अपने घर वालों को कुछ नया बनाकर खिलाना चाहती है तो यह लेख आपके लिए है। तो इस लेख में हम आपको ऐसी पकवान के बारे में बताएंगे जिसे बच्चे से लेकर बड़े भी खा सकते हैं।

छोले भटूरे

यह एक ऐसा पकवान है जो त्योहार के हिसाब से परफेक्ट है। इसके लिए आपको बस छोले पहले से बनाकर तैयार कर देने हैं और जब कोई खाना खाए उसे गर्मागर्म भटूरे बना कर देने हैं। इसके साथ सलाद जरूर परोसें।

खस्ता सब्जी

उत्तर भारत का ये बेहद ही प्रिय नाश्ता है। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी। खस्ता को पहले से सेक कर रखना है और फिर बस गर्मागर्म सब्जी उसके ऊपर डालनी है।

इडली सांभर

अगर आपके घर वाले कुछ हल्का खाना चाहते हैं, तो इडली सांभर एक बेहतर ऑप्शन है। इडली को आप पहले से बनाकर तैयार करें। गर्म सांभर के साथ इसका स्वाद भी कई गुना बढ़ जाएगा।

वेज बिरयानी

अगर आप पहले से कुछ बनाकर तैयार करके रखना चाहती हैं तो वेज बिरयानी बनाकर आराम से तैयार करके रख लीजिए। इसे रायते के साथ परोस कर आप अपने घर वालों का दिल जीत सकती हैं।

पकौड़े

अगर आप चाहें तो घर पर ही मिक्स पकौड़े तैयार कर सकती हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। आप इसे चटनी के साथ परोस सकती हैं

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article