India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

'मेरी वाली अलग है..' Bachelors को MS Dhoni ने दे दी गजब की रिलेशनशिप टिप

05:31 PM Oct 29, 2023 IST
Advertisement

MS Dhoni Viral Video: एमएस धोनी  को आप में से शायद ही कोई ऐसा होगा जो नहीं जानता होगा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी रिलेशनशिप के ऊपर गजब के टिप देते हुए नजर आ रहे है। आप सब एमएस धोनी को क्रिकेट के मैदान पर तो गजब के कारनामे करते हुए देखा ही होगा पर इस वीडियो को देखने के बाद आपको पूरे तरह से विश्वास हो जाएगा कि धोनी न सिर्फ खेल के मैदान पर सभी का जीत लेते है। बल्कि रियल लाइफ में आपका दिल जीत सकते है।

Ms dhoni

धोनी का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो में धोनी को लोगों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। जहां वह सभी कुंवारे को रिश्ते के बारे में कुछ सलाह देते हैं। वह कहते है ''मैं अकेला हूं और मुझे ऐसा लगता है... आप जानते हैं कि जब आपकी बाकी जिंदगी इतनी अस्त-व्यस्त होती है, तो एक ऐसा साथी होता है जो कुछ प्रकार की स्थिरता लाता है जो अब मेरे लिए बहुत आकर्षक है... कम से कम घरेलू जीवन सुलझ गया है। क्या आपको याद है कि जब आपको किसी रिश्ते में, अपने निजी जीवन में कुछ स्थिरता मिली तो आपका जीवन कैसे बदल गया। क्या इसने सहायता की?"।

वीडियो यहां देखें

 

धोनी का ये क्लिप ऑनलाइन वायरल हो गया है। जो कई का दिल भी जीत रहा है। वीडियो को 26 अक्टूबर को शेयर किया गया था। जिसके बाद से वीडियो को 2 लाख से अधिक लोग देख चुके है। साथ ही वीडियो पर 3 हजार से अधिक लोगों के लाइक आएं है। बता दें कि पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी ने हाल ही में कॉमेडियन तन्मय भट्ट और शरण हेगड़े के साथ एक पैनल में नजर आएं थे। जिसका ये वीडियो बताया जा रहा है। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद आपको कैसा लग रहा है। हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article