India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

पाकिस्तान से भारत आई नई दुल्हन Javeria Khanum, 5 साल से कर रही थी प्रेमी से मिलने का इंतजार

06:09 PM Dec 06, 2023 IST
Advertisement

पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर के चर्चे आज भी बने हुए है। लेकिन इन सबके बीच एक और सरहद पार की लव स्टोरी अब चर्चा का विषय बन गई है।

ये कहानी है पाकिस्तान के कराची की रहने वाली जावेरिया खानम और कोलकता के रहने वाले समीर खान की। जो पिछले 5 साल से एक दूसरे को पसंद करते थे लेकिन दोनों के बीच वीजा अड़चन बना हुआ था, जिस वजह से दोनों अपने रिश्ते को नया रुप नहीं दे पा रहे थे।

अटारी सीमा से भारत आई खातम

हालांकि इस बार भारत सरकार ने जावरिया को 45 दिन का वीजा दिया। जिसके बाद जावरिया मंगलवार को 5 साल के लंबे इंतजार के बाद अटारी सीमा के रास्ते भारत में पहुंच गई। उनके स्वागत में उनके होने वाले पति समीर खान और होने वाले ससुर अहमद कमाल खान यूसुफजई आए थे। इसके बाद अटारी सीमा से निकलकर यह दोनों श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचें और यहां से कोलकाता के लिए उड़ान भरी।

दो बार रिजेक्ट हुआ वीजा

दोनों एक दूसरे को साढ़ें पांच साल से जानते है, वहीं दोनों की शादी परिवार की रजामंदी से हो रही है। जावरिया खानम और समीर खान 5 साल से भारत आने का इंतजार कर रहे थे। भारत आने के लिए जावरिया ने दो बार वीजा अप्लाई किया लेकिन दोनों बार वह रिजेक्ट हो गया।

इसके बाद पूरी दुनिया में कोविड आ गया जिस कारण दोनों का जल्द साथ होने का सपना फिर अधूरा रह गया था। लेकिन तीसरी बार उनका वीजा पास हुआ और वह सरहद पार कर अपने प्रेमी समीर के पास आ गई थी।

पहली नजर का था प्यार

समीर खान ने बताया कि साढ़े पांच साल पहले मैंने अपनी मां के मोबाइल फोन में जावरिया का फोटो देखा और फोटो देखते ही मुझे जावरिया से प्यार हो गया। मैंने मां से पूछा कि यह कौन है। उन्होंने बताया कि यह कराची में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार अजमत इस्माइल खान की बेटी है।

मैंने मां से कह दिया कि शादी करूंगा तो जावरिया से ही। काफी मिन्नतों के बाद साल 2018 में हमारी सगाई हुई। इसके बाद सरहद की दीवार बाधा बन गई। आगे समीर ने कहा कि हमारी शादी में शामिल होने के लिए स्पेन, जर्मनी, फ्रांस से कई दोस्त आने वाले हैं।

क्या कहा जावरिया ने?

जावरिया खानम ने भारत पहुंचने पर कहा कि साढ़े पांच साल बाद मुझे वीजा मिला है। मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं। यकीन नहीं हो रहा कि मैं यहां आ गई। भारत सरकार ने मुझे 45 दिन का वीजा दिया है।

जो दुआ की थी, वो कबूल हो गई। जनवरी के पहले हफ्ते में शादी होगी और अब मैं बढ़-चढ़कर शादी की तैयारियों में हिस्सा ले सकती हूं मैं सबका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने इस प्रक्रिया को आसान बनाया और मेरी भारत यात्रा मुमकिन हो सकी’।

बता दें, दोनों की शादी 6 जनवरी को कोलकता में होगी, जिसकी तैयारी में दोनों परिवार जुट गए है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article