देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
चलती ट्रेन पर पानी उछाल रहे थे शरारती लड़के, यात्रियों ने ट्रेन रुकवाकर जो किया, देख छूट जाएगी हंसी
03:41 PM Jun 29, 2024 IST | Ritika Jangid
Pakistani Men Splash Water on Train: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आजकल लोग कुछ भी करते हैं। सड़क के बीच में कुर्सी लेकर बैठना, तो किसी भी जगह डांस करना शुरु कर देना। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं तो वायरल होने के लिए अपनी ही जान जोखिम में डाल लेते हैं, जैसे रेलवे ट्रेक(Pakistani Men Splash Water on Train) पर रील बनाना या फिर किसी नदी के बीच में वीडियो बनाना। लोगों के बीच इसका खुमार बढ़ता जा रहा है।
Advertisement

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखता है कि कैसे कुछ लोग नदी के पुल से गुजर रही ट्रेन पर पानी की बौछार (Pakistani Men Splash Water on Train) कर रहे हैं। अब यात्री कहां शांत बैठने वाले थे, लड़कों की इस हरकत के बाद कुछ लोग ट्रेन को रुकवाते हैं और उसके बाद जो होता है वह देखने लायक होता है।
Advertisement
बाइक से ट्रेन पर पानी उछाल रहे थे लड़के
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक झील के ऊपर से बने रेलवे ट्रैक को देखा जा सकता है। वहीं फिर कुछ लोगों को देखा जा सकता है कि कुछ लोग ट्रेन के आने का इंतजार करते हैं और जब ट्रेन रेलवे ट्रैक पर आती है तो वह बाइक को चालू करके ट्रेन पर पानी उछालते हैं। अब वीडियो में दिखता है कि कैसे एक ट्रेन रेलवे ट्रैक पर आती है और लड़के बाइक का पहिया घुमा कर ट्रेन पर पानी की बौछार कर देते हैं।
Advertisement
ان لوگوں کو لگ رھا تھا ٹرین رکے گی نہیں،ٹرین رکی،مسافروں نے طبیعت صاف کرکے ان کو دھویا اور پولیس نے بائیک بھی ضبط کرلی۔لیکن ان ذلیل لوگوں کو گرفتار کیا جانا چاھئے تھا۔ pic.twitter.com/sGCbbjugVL
— صحرانورد (@Aadiiroy2) June 25, 2024
ये वीडियो @Aadiiroy2 ने शेयर किया है।
Pakistani Men Splash Water on Train: लेकिन इन लड़कों को अपनी शरारत का सबक भी उसी समय मिल जाता है, यानी जब लड़के पानी उछालने लगते हैं तो यात्री ट्रेन को रुकवा कर नीचे उतार कर इन लड़कों की जमकर पिटाई करते हैं। यहां तक की पुलिस भी बुलाई जाती है, पुलिस इन लड़कों की बाइक (Pakistani Men Splash Water on Train) ट्रेन में रखकर अपने साथ ले जाती है। शायद इस सबक के बाद उनका प्रैंक का भूत भी उतर जाएगा। ये वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है।
लोगों ने वीडिया पर किये मजेदार कमेंट
वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @Aadiiroy2 ने शेयर किया है। जिसे अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 3 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। लोग वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छा हुआ इनके साथ'। वहीं, अन्य ने इसे वीडियो को एडिटेड बता दिया, उसने लिखा कि दोनों वीडियो एडिट(Pakistani Men Splash Water on Train) किए गए हैं, पहले वीडियो में बाइकर्स के कपड़े अलग हैं और दूसरे में लोकेशन भी बदल दी गई है।
Advertisement

Join Channel