India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Punjab: रोजाना ये शख्स चलाता है 40 KM साइकिल, Story जान हो जाएंगे Emotional

10:25 AM Dec 07, 2023 IST
Advertisement

Punjab Food Delivery Boy Story: पंजाब के पटियाला का रहने वाला यह लड़का रोजाना 40 किलोमीटर साइकिल चलाता है। असल में वह एक डिलीवरी बॉय है। उसके पास बाइक नहीं है। इसीलिए वह साइकिल से ही लोगों के घर-घर खाना पहुंचना है। हालांकि उसका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है।

वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

दुनिया में ऐसे तमाम लोग हैं जो अपने सपने को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं। यहां तक की वह अपने परेशानियां और कष्टों को भी भूल जाते हैं। ऐसे ही एक लड़के की कहानी भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे जानकर लोग इमोशनल दिखें।

सपनों को पूरा करने के लिए करना पड़ता है ये काम

दरअसल ये खबर पंजाब के पटियाला की है। जहां एक लड़का रोजाना 40 किलोमीटर साइकिल चलाता है और वह इसलिए क्योंकि उसके पास बाइक नहीं है। बता दें कि लड़के का कहना है कि उसे आईएएस अधिकारी बनना है। लेकिन उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उसे डिलीवरी बॉय का काम करना पड़ता है। क्योंकि उसके पास बाइक नहीं है। इसीलिए वह रोजाना साइकिल से ही घर-घर जाकर खाना डिलीवर करता है। सोशल मीडिया पर अब इस लड़के से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लड़का ऑनलाइन फूड कंपनी स्विगी में काम करता है।

Courtesy : वीडियो एक्स हैंडल नाम के @Hatindersinghr3 अकाउंट से शेयर किया गया

परिवार की मदद के लिए चुना ये काम

जानकारी के मुताबिक इस लड़के का नाम सौरभ बताया जा रहा है। उसने बताया कि वह हर रोज 40 किलोमीटर साइकिल चलाकर शाम के 4:00 बजे से डिलीवरी का काम शुरू करता है और रात के 11:00 तक करता है। लड़के ने आगे बताया कि वह आईआईटी की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता एक फोटोग्राफर है। लेकिन इससे उनकी ज्यादा कमाई नहीं होती। उन पैसों से घर चलाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए परिवार की मदद करने के लिए वह यह काम करता है। हालांकि ये वीडियो देखने के बाद कई लोगों के रिएक्शन सामने आएं है, 'जिसमें एक लड़का कहानी जानकर इमोशनल हुआ।' तो कोई कह रहा है कि 'लड़का आगे चलकर जरूर कुछ अच्छा करेगा।'

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article