India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Russia: ये है दुनिया की सबसे खतरनाक Jail, जहां रहते हैं सबसे खूंखार कैदी

09:47 AM Nov 08, 2023 IST
Advertisement

सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है। रूस में एक ब्लैक डॉल्फिन नाम का  एक जेल है। जिसमें कुल 700 कैदी बंद है और कुछ ऐसे भी है जो नरभक्षी हैं यानी इंसानों को मारकर उनका मांस तक खा जाते हैं।

दुनिया भर में कई तरह के अपराध सुनने को मिलते रहते हैं और इसीलिए पुलिस, कानून बनाए गए हैं। जेल भी बनाई गई है। जेल में वैसे तो हर तरह के अपराधी रहते हैं लेकिन जो बहुत ज्यादा खतरनाक होते हैं उनके लिए अलग से सेल बनाए गए होते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे खतरनाक जेल कौन सी है और कहां है?

दरअसल रूस से एक खबर सामने आई है। इसमें एक जेल की बात हो रही है। इस जेल का नाम ब्लैक डॉल्फिन है। इसे रूस की सबसे पुरानी जेल में से एक माना जाता है। दुनिया के सबसे खूंखार सीरियल किलर्स और नरभक्षी कैदी इसमें बंद है। रिपोर्ट के मुताबिक जेल में करीब 700 रेपिस्ट, हत्यारे और इंसानों का मांस खाने वाले नरभक्षियों को रखा गया है।

इस जेल में इन्हें एक्सरसाइज करने की भी अनुमति नहीं है। यहां तक कि उन्हें अपनी सेल से बाहर निकालने की भी इजाजत नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि जेल से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता मौत ही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article