India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

सैकड़ों फीट ऊंची पहाड़ी पर बना Lighthouse, एक रात रुकने में भी लगेगा डर

06:11 PM Nov 20, 2023 IST
Thridrangaviti Lighthouse
Advertisement

Thridrangaviti Lighthouse: दुनिया में ऐसे कई लोग है जिन्हें एडवेंचर पसंद है। एडवेंचर का मजा लेने के लिए ही कुछ लोग खतरनाक स्टंट करते है या फिर किसी ऐसी जगह पर जाते है जो उन्हें चिल्लस दें। आज हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बताने वाले है जो एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।

हम बता कर रहे आइसलैंडिक समुद्र तट से छह मील दूर तीन चट्टानों की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित Thridrangaviti Lighthouse की। ये लाइटहाउस को तीन चट्टानों में से बेहद खड़ी और खतरनाक चट्टान के ऊपर 1939 में बनाया गया था। यहां पहुंचने का एकमात्र रास्ता हेलीकॉप्टर है।

ये जगह काफी शांत तो है लेकिन ये शांति भी आपको चैन की नींद सोने नहीं देगी। दरअसल, जुलाई 2015 में लाइटहाउस का मेंटेनेंस करने के लिए छह श्रमिकों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया था। जिसका आंखों देखा मंजर उन्होंने नेशनल ब्रॉडकास्‍ट को बताया था।

श्रमिकों ने द्वीप पर रातें बिताई लेकिन उन्हें रातभर नींद नहीं आई। उन्होंने बताया कि वहां चारों ओर सब पानी ही पानी था। ऊंचाई इतनी कि अगर कोई गिर जाएं तो उस शख्स की सांसे बीच में ही अटक जाए। दूरबीन से देखने पर नीचे पानी में जानलेवा व्‍हेल तैरती नजर आईं। जो एक बार में ही किसी को भी निगल लें।

हालांकि इस लाइटहाउस की खास बात ये है कि इससे पानी के जहाजों को रास्‍ता तलाशने में मदद मिलती है। किसी भी लाइट हाउस का हृदय उसका प्रकाश स्रोत होता है। इस लाइटहाउस में एक उन्नत फ़्रेज़नेल लेंस लगा हुआ है, जो इसे रोशन करता है। यह सुनिश्चित करता है कि काफी दूरी से भी यह दिखाई दे। यहां तक ​​कि सबसे खराब परिस्थितियों में भी यह जहाजों का मार्गदर्शन करता है।

Advertisement
Next Article