India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

490 करोड़ की लग्जरी शादी दुल्हे को पड़ी महंगी, अब जेल में पीसेगा चक्की

06:05 PM Dec 07, 2023 IST
Advertisement

शादी का क्रेज लोगों के बीच इतना होता है कि कुछ लोग अपनी शादी में लाखों-लाखों रुपये खर्च कर देते है। जैसे हाल ही में अमेरिका के एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी में इतने पैसे लगाए थे कि लोगों के होश उड़ गए। लेकिन अब सबसे बड़ी खबर ये ही कि शादी में करोड़ो रुपये लगाने वाले इक कपल को 1 महीना भी साथ नहीं हुआ था कि दुल्हे के जेल में चक्की पीसने के चर्चे हर जगह होने लगे है।

दुनिया की सबसे महंगी शादी

कपल मेडलेन ब्रॉकवे (Madelaine Brockway) और जेकब लाग्रोन (Jacob LaGrone) ने 18 नवंबर को सदी की सबसे महंगी शादी की है। उन्होंने पेरिस के आलीशान महल वर्साइल में शादी की थी, जिसका एक दिन का किराया 2 लाख से 11 लाख रुपये तक था। यहां तक की लोगों को डेस्टिनेशन तक लाने के लिए प्राइवेट जेट का इस्तेमाल किया गया था।

दुल्हे जैकब पर लगे गंभीर आरोप

मेडलेन ब्रॉकवे टेक्सास की काफी फेमस कार डीलर हैं। रातोंरात अपनी शादी की वजह से वो पॉपुलर हुईं लेकिन उनकी शादी को एक महीना भी नहीं हुआ था कि दुल्हन के 29 साल के पति जैकब पर आपराधिक मामला दर्ज हो गया है। जैकब पर पुलिस ऑफिसर पर गोली चलाने का केस दर्ज हुआ है।

उनकी इस हरकत की वजह से उन्हें उम्रे कैद की सजा हो सकती है। बता दें, 14 मार्च को टेक्सास में तीन पुलिस ऑफिसर्स के साथ भिड़ने और एक ऑफिसर पर गोली चलाने के जुर्म में उनके खिलाफ ये एक्शन लिया जा रहा है।

पुलिस पर चलाई गोली

वेस्टवर्थ विलेज के पुलिस अधिकारी के पास एरिया से डिस्टर्बेंस से जुड़ी ढ़रों शिकायतें आ रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्शन लेने के लिए पहुंची टीम पर लाग्रोन ने गोली चला दी। टेक्सास में एक पब्लिक सर्वेंट पर गोली चलाना प्रथम श्रेणी का अपराध है। लाग्रोन पर लगे आरोपों के अनुसार, उन्होंने जानबूझकर अधिकारियों को धमकाया और उनके ऊपर एक खतरनाक हथियार से हमला भी किया।

शादी में खर्च किये अरबों रुपये

18 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे मैडेलाइन और जैकब ने शादी पर 59 मिलियन डॉलर यानी लगभग 4 अरब 91 करोड़ 55 लाख से भी अधिक रुपये खर्च किये थे। वहीं, पॉपुलर बैंड Maroon 5 को शादी में बुक किया गया था। लेकिन अब दुल्हा पुलिस ऑफिसर पर गोली चलाने के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article