India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Diet में Junk Food होने के बाद भी महिला ने घटाया 45 किलो वजन, हर कोई रह गया हैरान

03:54 PM Dec 05, 2023 IST
Woman Weight loss journey
Advertisement

Woman Weight loss journey : मोटापा घटाने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते है। जंक फूड खाना छोड़ देते है और बस खुद को फिट रखने पर ही ध्यान देते है। लेकिन अगर हम आपको बताए की एक लड़की ने जंक फूड छोड़े बिना अपना 45 किलो वजन घटा लिया है तो शायद आपके लिए ये स्वीकार करना मुश्किल हो सकता है, पर ये सच है।

वेट लॉस का ढूंढा अनोखा फॉर्मूला

एक रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड की रहने वाली जॉर्जिया टल्क नाम की लड़की ने वेट लॉस का अनोखा फॉर्मूला ढूंढ निकाला है। जॉर्जिया बाकी ने बाकी लोगों की तरह अपने फूड को बिना छोड़े ही एक ऐसा तरीका निकाला है कि उसने मजे-मजे में 45 किलो वजह घटा लिया है। आइए जानते है कि जॉर्जिया ने वेट लॉस का ऐसा कौनसा फॉर्मूला निकाला है।

डेढ़ क्विंटल पहुंच गया था वज़न

Woman Weight loss journey : जॉर्जिया टल्क को फास्ट फूड खाना इतना पसंद है कि उन्होंने मैकडॉनल्ड और स्टारबक्स का खाना खा-खाकर अपना वज़न 357 पाउंड यानि 162 किलोग्राम कर लिया था। जॉर्जिया का वजन इतना ज्यादा बढ़ गया था कि फ्लाइट में वह सेफ्टी बेल्ट नहीं बांध पाती थी और वॉशरूम जाने तक से बचती थी।

उसके साइज़ के फैशनेबल कपड़े नहीं मिलते थे और वह लोगों के बीच भी जाने से बचती थी। आखिरकार उसे अपनी स्थिति खराब महसूस होने लगी और नवंबर, 2022 में उसने वज़न घटाने की कवायद शुरू कर दी।

ये था वेट लॉस का जादूई फॉर्मूला

जॉर्जिया को फास्ट फूड बेहद पसंद है ऐसे में उसने जंक फूड को छोड़ने के बजाए उसका एक हेल्दी वर्जन निकाला है। दरअसल, महिला ने चीज़ और मीट का लो फैट प्रोडक्ट इस्तेमाल किया और क्रिएटिव तरीके से चीज़ टोस्टी, कुकीज़ और चिकन टिक्का जैसी चीज़ें भी कुक कीं।

उसने ये सारी चीज़ें जमकर खाईं, जिसमें उसे स्वाद से समझौता नहीं करना पड़ रहा था लेकिन उसका वज़न कम होने लगा। लड़की ने दूसरों को भी इसी तरह खुश रहकर और अच्छा खाकर वज़न घटाने की सलाह दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article